HomeLatest Newsउत्तराखंड में नए साल के स्वागत में 14 करोड़ की शराब बिक्री,...

उत्तराखंड में नए साल के स्वागत में 14 करोड़ की शराब बिक्री, दून- नैनीताल ने किया टॉप

UTTARAKHAND NEW YEAR CELEBRATION: उत्तराखंड में नए साल का जश्न इस बार बेहद खास और यादगार रहा। प्रदेशभर में लोग 31 दिसंबर की रात का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और जैसे ही घड़ी ने 12 बजाए, चारों तरफ खुशी और उत्साह का माहौल छा गया। लोगों ने इस मौके को खास बनाने के लिए न सिर्फ अपने घरों में बल्कि होटल, रेस्टोरेंट और बार में भी जमकर जश्न मनाया। नए साल का स्वागत जहां रंग-बिरंगी रोशनी और आतिशबाजी से हुआ, वहीं शराब की बिक्री ने भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

UTTARAKHAND NEW YEAR CELEBRATION
UTTARAKHAND NEW YEAR CELEBRATION

UTTARAKHAND NEW YEAR CELEBRATION: कुल 14 करोड़ से ज्यादा की शराब की बिक्री

31 दिसंबर की रात उत्तराखंड में कुल 14 करोड़ 26 लाख 86 हजार 204 रुपये की शराब की बिक्री हुई। यह आंकड़ा आम दिनों के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा था। इस रात की खास बात यह रही कि देहरादून और नैनीताल जैसे जिलों ने सबसे अधिक योगदान दिया। इन दो जिलों ने कुल राजस्व में आधे से ज्यादा हिस्सा जोड़ा। देहरादून और नैनीताल में अंग्रेजी शराब और बियर की बिक्री सबसे ज्यादा रही। 31 दिसंबर की रात प्रदेश में 9426 बियर की पेटियां और 3761 अंग्रेजी शराब की पेटियां बिकीं। वहीं, देसी शराब की मांग भी काफी अधिक रही, जिसमें 11206 पेटियां बिकीं।

UTTARAKHAND NEW YEAR CELEBRATION
UTTARAKHAND NEW YEAR CELEBRATION

स्टोरेंट और बार को 24 घंटे खुले रहने की अनुमति थी

राज्य सरकार ने नए साल के जश्न को देखते हुए खास इंतजाम किए थे। होटल, रेस्टोरेंट और बार को 24 घंटे खुले रहने की अनुमति दी गई थी, और आबकारी विभाग ने बार संचालन के लिए रात 2 बजे तक की छूट दी थी। इसके अलावा, शराब परोसने के लिए कुल 600 वनडे बार लाइसेंस जारी किए गए। देहरादून ने इस मामले में भी बाजी मारते हुए सबसे अधिक लाइसेंस हासिल किए। इन जिलों में होटल और बार पूरी रात खचाखच भरे रहे। पर्यटकों और स्थानीय निवासियों ने इन जगहों पर जश्न मनाया और नए साल का स्वागत किया।

ये भी पढिए-

UTTARAKHAND IAS OFFICERS PROMOTION
UTTARAKHAND IAS OFFICERS PROMOTION

उत्तराखंड में नए साल पर आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन, मिली ये जिम्मेदारियाँ

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular