HomeLatest Newsदिल्ली में महिला सम्मान और संजीवनी योजना पर विवाद, सरकार ने बताया...

दिल्ली में महिला सम्मान और संजीवनी योजना पर विवाद, सरकार ने बताया धोखाधड़ी

SANJEEVANI MAHILA SAMMAN: दिल्ली सरकार ने महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना को लेकर जारी भ्रामक जानकारी पर सख्त रुख अपनाया है। महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने एक नोटिस जारी करते हुए कहा कि ये योजनाएं अभी तक अधिसूचित नहीं की गई हैं। इसके बावजूद कुछ लोग रजिस्ट्रेशन के नाम पर जनता को गुमराह कर रहे हैं। दिल्ली सरकार ने स्पष्ट किया है कि अभी तक महिला सम्मान योजना या संजीवनी योजना को औपचारिक रूप से शुरू नहीं किया गया है। यदि भविष्य में ऐसी कोई योजना लाई जाती है, तो इसके लिए सरकार खुद डिजिटल पोर्टल लॉन्च करेगी।

SANJEEVANI MAHILA SAMMAN
SANJEEVANI MAHILA SAMMAN

विभाग ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि इस तरह की योजनाओं के नाम पर व्यक्तिगत जानकारी, जैसे बैंक डिटेल्स, वोटर आईडी, फोन नंबर या अन्य संवेदनशील जानकारी किसी से साझा न करें। महिला एवं बाल विकास विभाग ने कहा, “कोई भी व्यक्ति या संस्था जो इन योजनाओं के नाम पर डेटा इकट्ठा कर रही है, वह धोखाधड़ी कर रही है। ऐसी जानकारी सार्वजनिक डोमेन में लीक होने से साइबर अपराध या बैंकिंग धोखाधड़ी का खतरा बढ़ सकता है।”

SANJEEVANI MAHILA SAMMAN
SANJEEVANI MAHILA SAMMAN

SANJEEVANI MAHILA SAMMAN: क्या है विवादित योजना

महिला सम्मान योजना के तहत आम आदमी पार्टी ने वादा किया था कि महिलाओं को हर महीने ₹2100 की वित्तीय सहायता दी जाएगी, लेकिन दिल्ली सरकार ने इसे अब तक अधिसूचित नहीं किया है। विपक्ष ने इस योजना को लेकर इसे जनता को गुमराह करने वाला वादा करार दिया है। वहीं, संजीवनी योजना के तहत 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की सुविधा देने की बात कही गई थी। हालांकि, यह योजना भी अभी तक औपचारिक रूप से लागू नहीं हुई है।
RISHIKESH SCHOOL BUS ACCIDENT
RISHIKESH SCHOOL BUS ACCIDENT

विपक्ष और सरकार आमने-सामने

SANJEEVANI MAHILA SAMMAN मामले पर राजनीति गर्मा गई है। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “दिल्ली सरकार खुद विज्ञापन जारी कर रही है कि ये योजनाएं मौजूद नहीं हैं। यह स्पष्ट रूप से एक धोखाधड़ी है।” वहीं, AAP सांसद संजय सिंह ने इन योजनाओं को “केजरीवाल की गारंटी” बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार दबाव बनाकर अधिकारियों से इस तरह के नोटिस निकलवा रही है। “हमारी योजनाएं लागू होंगी, चाहे भाजपा कितनी भी अड़चनें डाले,” उन्होंने कहा।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular