HomeLatest Newsविशाल मेगा मार्ट का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट, इतने रुपये पर...

विशाल मेगा मार्ट का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट, इतने रुपये पर हुआ लिस्ट शेयर

VISHAL MEGA MART का 8,000 करोड़ रुपये का आईपीओ आज, 18 दिसंबर को शेयर बाजार में लिस्ट हो गया है। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई दोनों पर लिस्ट हुए हैं। बीएसई पर इसके शेयर 110 रुपये पर लिस्ट हुए, जो कि 41% प्रीमियम था। वहीं, एनएसई पर ये शेयर 104 रुपये पर लिस्ट हुए, जो 33% प्रीमियम था। लिस्टिंग के बाद इन शेयरों की मांग काफी बढ़ गई और एनएसई पर इनका दाम 7% तक चढ़कर 111.19 रुपये तक पहुंच गया।
VISHAL MEGA MART
VISHAL MEGA MART

VISHAL MEGA MART के आईपीओ को मिला था अच्छा रिस्पॉन्स

आईपीओ 11 दिसंबर को खुला था और 13 दिसंबर को बंद हुआ था। इस आईपीओ के लिए 27 गुना ज्यादा बोलियां आईं, यानी इसने निवेशकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स पाया। कंपनी ने 75,67,56,757 शेयरों का प्रस्ताव रखा था, जिनके मुकाबले 20,64,25,23,020 शेयरों के लिए बोलियां आईं। सबसे ज्यादा सब्सक्रिप्शन संस्थागत निवेशकों से मिला था, जो कि 80.75 गुना था। समयात सर्विसेज एलएलपी, जो कि कंपनी के प्रमोटर्स का हिस्सा है, के पास अब भी कंपनी में 96.55% हिस्सेदारी है। विशाल मेगा मार्ट के पूरे भारत में 626 स्टोर हैं और इसका एक मोबाइल ऐप और वेबसाइट भी है, जिससे ग्राहक ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं।

ये भी पढिए-

MOBIKWIK SHARE PRICE
MOBIKWIK IPO

मोबिक्विक के शेयर्स का हुआ मार्केट डेब्यू, पहले ही दिन 85% उछाल

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular