HomeLatest Newsभारत ऑस्ट्रेलिया डे-नाइट टेस्ट, पहले दिन कंगारुओं के नाम, भारत से केवल...

भारत ऑस्ट्रेलिया डे-नाइट टेस्ट, पहले दिन कंगारुओं के नाम, भारत से केवल 94 रन पीछे

IND vs AUS DAY-NIGHT TEST: भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खुद को मजबूत स्थिति में पहुंचा लिया है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट खोकर 86 रन बना लिए हैं और भारत से केवल 94 रन पीछे है। नाथन मैकस्वीनी 38 और मार्नस लाबुशेन 20 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए इकलौता विकेट लिया। उन्होंने उस्मान ख्वाजा को 13 रनों पर पवेलियन भेजा।

IND vs AUS DAY-NIGHT TEST
IND vs AUS DAY-NIGHT TEST

IND vs AUS DAY-NIGHT TEST: भारत की शुरुआत रही थी खराब

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन पूरी टीम 180 रनों पर सिमट गई।  भारतीय टीम की शुरुआत निराशाजनक रही, मैच की पहली ही गेंद पर यशस्वी जैसवाल आउट हो गए थे।  नीतीश रेड्डी ने 42 और केएल राहुल ने 37 रनों की उपयोगी पारी खेली। इनके अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए। मिचेल स्टार्क ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह विकेट झटके। यह उनके टेस्ट करियर का 15वां पांच विकेट हॉल है।

IND vs AUS DAY-NIGHT TEST
IND vs AUS DAY-NIGHT TEST

डे-नाइट टेस्ट मैच पिंक बॉल से खेला जा रहा

बता दें कि यह डे-नाइट टेस्ट मैच पिंक बॉल से खेला जा रहा है, जो पारंपरिक रेड बॉल के मुकाबले अधिक स्विंग और सीम मूवमेंट देती है, जिससे बल्लेबाजों के लिए चुनौती बढ़ जाती है। पहले मैच से बाहर रहे कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में वापसी कर रहें हैं। उनके अलावा शुभमन गिल भी इस मैच में खेल रहे हैं। इसके अलावा भारतीय टीम ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में एक और बदलाव किया है। वॉशिंगटन सुंदर की जगह अनुभवी स्पिनर आर अश्विन को शामिल किया गया है।

ये भी पढिए-

ICC CHAIRMAN JAY SHAH
ICC CHAIRMAN JAY SHAH

जय शाह ने संभाला ICC के नए चेयरमैन का पद, 6 साल का होगा कार्यकाल

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular