INDIAN NAVY DAY 2024: भारत में हर साल 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारतीय नौसेना की ताकत, वीरता और देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा में उसकी अहम भूमिका को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। भारतीय नौसेना दुनिया की शीर्ष 10 नौसेनाओं में से एक है और इस समय यह दुनिया में सातवें नंबर पर है। भारतीय नौसेना ने देश की सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिनमें 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को हराना और 26/11 के आतंकी हमले के बाद सागर प्रहरी बल का गठन शामिल है।(INDIAN NAVY DAY 2024)

INDIAN NAVY DAY 2024: क्यों मनाया जाता है भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर 1971 को भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन ट्राइडेंट के तहत पाकिस्तान के कराची बंदरगाह पर हमला किया था। यह हमला इतना प्रभावी था कि पाकिस्तान के कई जहाज नष्ट हो गए और कराची के नौसैनिक अड्डे को भारी नुकसान हुआ। इस युद्ध में पहली बार एंटी-शिप मिसाइल का इस्तेमाल भी किया गया था, जो एक महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धि थी। यह युद्ध सात दिनों तक चला था और अंत में भारतीय नौसेना ने शानदार विजय प्राप्त की। इस ऑपरेशन का नेतृत्व कमोडोर कासरगोड पट्टनशेट्टी गोपाल राव ने किया था। इस जीत के बाद 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस के रूप में मनाने की परंपरा शुरू हुई।

भारतीय नौसेना
भारतीय नौसेना की शुरुआत ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1612 में की थी। इसे पहले समुद्री सेना कहा जाता था। फिर 1934 में इसे रॉयल इंडियन नेवी के रूप में स्थापित किया गया। जब भारत स्वतंत्र हुआ, तो 1950 में इसे फिर से भारतीय नौसेना का नाम दिया गया। भारतीय नौसेना के पहले प्रमुख वाईस एडमिरल रामदास कटारी थे, जिन्हें 22 अप्रैल 1958 को यह पद मिला। भारत का पहला विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत था, जिसे 1957 में ब्रिटेन से खरीदा गया था। यह भारतीय नौसेना के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान था और इसके जरिए भारत ने अपनी समुद्री ताकत को और मजबूत किया।(INDIAN NAVY DAY 2024)

स्वर्ण मंदिर के बाहर सुखबीर बादल पर हमला, आरोपी हुआ गिरफ्तार
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

