HomeEntertainmentडिज्नी और रिलायंस वॉयकॉम-18 का ऐतिहासिक मर्जर, भारत का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट...

डिज्नी और रिलायंस वॉयकॉम-18 का ऐतिहासिक मर्जर, भारत का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट नेटवर्क बना!

RELIANCE DISNEY MERGER: डिज्नी स्टार इंडिया और रिलायंस वॉयकॉम-18 का मर्जर अब आधिकारिक रूप से हो चुका है। दोनों कंपनियों ने 14 नवंबर को इस महत्वपूर्ण कदम की घोषणा की, जिससे यह देश का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट नेटवर्क बन गया है। इस मर्जर के बाद डिज्नी-रिलायंस एंटरटेनमेंट के पास अब 120 चैनल और 75 करोड़ से अधिक दर्शक हैं। इस नई कंपनी में रिलायंस की 63.16% और डिज्नी की 36.84% हिस्सेदारी होगी। कंपनी की चेयरपर्सन नीता अंबानी और वाइस चेयरपर्सन उदय शंकर होंगे, जो इसे रणनीतिक दिशा देंगे।

RELIANCE DISNEY MERGER
RELIANCE DISNEY MERGER

RELIANCE DISNEY MERGER के बाद ज्वाइंट वेंचर के तीन सीईओ 

रिलायंस और डिज्नी के इस ऐतिहासिक ज्वाइंट वेंचर की कुल वैल्यू 70,000 करोड़ रुपये से अधिक है। इस जॉइंट वेंचर का संचालन तीन CEO करेंगे, जो अलग-अलग वर्टिकल्स की जिम्मेदारी संभालेंगे। केविन वाज़ एंटरटेनमेंट, किरण मणि डिजिटल और संजोग गुप्ता स्पोर्ट्स संगठन की जिम्मेदारी लेंगे। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इस जॉइंट वेंचर को भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट उद्योग के लिए एक क्रांतिकारी कदम बताया है और इसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस मर्जर में डिज्नी स्टार के 80 चैनल और वॉयकॉम 18 के 40 चैनल मिलकर 120 चैनल्स हो जाएंगे।

RELIANCE DISNEY MERGER
RELIANCE DISNEY MERGER

RELIANCE DISNEY MERGER का नया स्ट्रीमिंग एप हो सकता है लॉन्च 

ज्वाइंट वेंचर के पास OTT ऐप्स—डिज्नी हॉटस्टार और जियो सिनेमा भी हैं। जियो सिनेमा और हॉटस्टार का संयुक्त सब्सक्राइबर बेस 5 करोड़ से ज्यादा है। कंपनी के पास 30,000 से अधिक डिज्नी कंटेंट एसेट्स के साथ भारत में डिज्नी फिल्मों और प्रोडक्शन को डिस्ट्रीब्यूट करने के एक्सक्लूसिव अधिकार होंगे। वित्त वर्ष 2024 में इस जॉइंट वेंचर का रेवेन्यू ₹26,000 करोड़ रहा है और यह हर साल 30,000 घंटे से ज्यादा का टीवी कंटेंट तैयार करता है। रिलायंस के पास पहले से ही JioStar.com डोमेन रजिस्टर है, जिससे संकेत मिलते हैं कि आने वाले समय में जियो सिनेमा और हॉटस्टार को मिलाकर एक नया OTT प्लेटफॉर्म लॉन्च किया जा सकता है, जिसका नाम JioStar रखा जाएगा।

ये भी पढिए-

SINGH IS KINNG
SINGH IS KINNG

सिंह इज़ किंग के सीक्वल पर विवाद, क्यों अक्षय कुमार के बिना नहीं बन सकती फिल्म?

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular