HomeEntertainmentNC-कांग्रेस गठबंधन की जम्मू-कश्मीर में सरकार, उमर अब्दुल्ला होंगे नए मुख्यमंत्री

NC-कांग्रेस गठबंधन की जम्मू-कश्मीर में सरकार, उमर अब्दुल्ला होंगे नए मुख्यमंत्री

JAMMU KASHMIR ELECTION RESULT 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम आ गये हैं। नेशनल कांफ्रेंस (NC) और कांग्रेस के गठबंधन को मिलाकर 48 सीटें मिली हैं। इसमें नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 42 सीटें और कांग्रेस ने 6 सीटें प्राप्त की हैं। भाजपा 27 सीटें जीत चुकी है, जबकि पीडीपी को 3 सीटें मिली हैं। आम आदमी पार्टी और जेपीसी ने एक-एक सीट जीती और 7 निर्दलीय भी चुनाव में सफल रहे हैं। 90 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है।

JAMMU KASHMIR ELECTION RESULT 2024
JAMMU KASHMIR ELECTION RESULT 2024

JAMMU KASHMIR ELECTION RESULT 2024: उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री होंगे

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने घोषणा की है कि उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उमर अब्दुल्ला ने बडगाम और गांदरबल सीटों पर जीत हासिल की है। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती श्रीगुफवारा-बिजबेहरा सीट से हार गईं। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर से 1 अक्टूबर तक तीन चरणों में 63.88% मतदान हुआ, जो कि 2014 के चुनावों में हुई 65% मतदान से 1.12% कम है।

ये भी पढिए- हरियाणा में BJP तीसरी बार सरकार बनाने की तरफ, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल- रुझानों का अपडेट देर से!

HARYANA ELECTION RESULT 2024

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular