HomeLatest Newsइंडिगो एयरलाइन का सर्वर हुआ डाउन, बुकिंग और चेक-इन ठप, एयरपोर्ट्स पर...

इंडिगो एयरलाइन का सर्वर हुआ डाउन, बुकिंग और चेक-इन ठप, एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की भीड़

INDIGO एयरलाइन की ऑनलाइन पैसेंजर सर्विस सिस्टम के डाउन होने से देशभर के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एयरलाइन की ऑनलाइन टिकट बुकिंग और चेक-इन सेवाएं बाधित हो गई हैं, जिससे फ्लाइट्स की उड़ान और ग्राउंड सेवाओं पर भी बुरा असर पड़ा है। यह तकनीकी गड़बड़ी एयरपोर्ट्स पर लंबी कतारों का कारण बन गई है, जहां यात्री घंटों तक अपने उड़ानों के लिए इंतजार करते दिख रहे हैं।

INDIGO
INDIGO

INDIGO काउंटर्स के सामने बड़ी संख्या में यात्रियों की भीड़

कोलकाता एयरपोर्ट और बेंगलुरु के कैंपागौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट सहित देश के कई प्रमुख एयरपोर्ट्स पर इंडिगो काउंटर्स के सामने बड़ी संख्या में यात्रियों की भीड़ जमा हो गई है। यात्री चेक-इन प्रक्रिया के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, जबकि एयरलाइन की तकनीकी टीम इस समस्या का समाधान करने में जुटी हुई है। हालांकि, एयरलाइन ने समस्या के बारे में जानकारी तो दी है, लेकिन इसके कारण यात्रियों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है, जिससे यात्री निराश हो रहे हैं।

INDIGO
INDIGO

INDIGO ने अपने आधिकारिक अकाउंट से एक पोस्ट में इस समस्या के बारे में जानकारी दी। एयरलाइन ने कहा कि उनकी टीमें इस गड़बड़ी को ठीक करने के लिए काम कर रही हैं और जल्द ही सामान्य स्थिति बहाल होने की उम्मीद है। लेकिन इस बीच, कई यात्री इस समस्या से परेशान हो रहे हैं और एयरपोर्ट पर समय बिताने के लिए मजबूर हैं। कोलकाता एयरपोर्ट पर कई यात्री इंडिगो के चेक-इन काउंटर पर खड़े हुए नजर आए, जबकि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी नाराजगी और असुविधा जाहिर की। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर भी स्थिति कुछ अलग नहीं थी। वहां के इंडिगो काउंटर्स पर भी यात्रियों की भीड़ लगी रही, जिससे हवाई अड्डे के भीतर अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई।

ये भी पढिए-

INDIGO
INDIGO

इंडिगो की पुणे-बेंगलुरु उड़ान में पायलट की देरी पर सफाई, सोशल मीडिया पर चर्चा गरमाई

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular