HomeLatest Newsक्या हुआ जब ZOMATO के सीईओ निकले फूड डिलीवरी करने?

क्या हुआ जब ZOMATO के सीईओ निकले फूड डिलीवरी करने?

DEEPINDER GOYAL: पिछले कुछ समय से कई बड़े कंपनियों के सीईओ अपने व्यवसाय को बेहतर ढंग से समझने के लिए खुद काम करने के तरीके अपना रहे हैं। इसी कड़ी में, Zomato के सह-संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल ने भी एक अनोखा कदम उठाया है। उन्होंने गुरुग्राम में बाइक से खाना डिलीवर किया।

Image

DEEPINDER GOYAL: कंपनी की यूनिफॉर्म पहनकर निकले सड़क पर

दीपिंदर गोयल ने अपनी पत्नी जिया गोयल के साथ मिलकर यह काम किया और इस दौरान उन्होंने कंपनी की यूनिफॉर्म पहनी थी। उन्होंने इस अनुभव को इंस्टाग्राम पर साझा किया और कुछ तस्वीरें भी पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में वे और उनकी पत्नी बाइक चलाते हुए, डिलीवरी का पता देखते हुए और ग्राहकों से बातचीत करते हुए दिख रहे हैं।

DEEPINDER GOYAL
DEEPINDER GOYAL

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली

उनकी इस पहल पर लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली आई हैं। कुछ लोगों ने उनकी प्रशंसा की और कहा कि इससे उन्हें कंपनी के कामकाज को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। कुछ लोगों ने इस कदम को मार्केटिंग स्टंट बताया। दीपिंदर गोयल ने 2008 में Zomato की शुरुआत की थी और आज यह एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है। उनकी इस पहल से यह साफ है कि वह अपनी कंपनी के प्रति कितने समर्पित हैं और अपने कर्मचारियों की समस्याओं को समझने के लिए कितने गंभीर हैं।

ये भी पढिए- कनाडा में भारतीयों की संख्या देखकर हैरान चीनी महिला का वीडियो हुआ वायरल

viral video

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular