HomeLatest Newsइजराइल का दावा, नसरल्लाह का दामाद, हसन जाफर अल-कासिर मारा गया

इजराइल का दावा, नसरल्लाह का दामाद, हसन जाफर अल-कासिर मारा गया

ISRAEL IRAN WAR LATEST UPDATE: इजराइल ने हाल ही में हिजबुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह के दामाद, हसन जाफर अल-कासिर की मौत का दावा किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइली सेना ने बुधवार को सीरिया की राजधानी दमिश्क में एक हवाई हमले को अंजाम दिया, जिसमें अल-कासिर के अलावा दो अन्य लोग भी मारे गए।

ISRAEL IRAN WAR LATEST UPDATE
ISRAEL IRAN WAR LATEST UPDATE

ISRAEL IRAN WAR LATEST UPDATE: अब तक क्या हुआ? 

इससे पहले, 27 सितंबर को इजराइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के मुख्यालय पर बड़ा हमला किया था, जिसमें इजराइली सेना ने 80 टन बमों का इस्तेमाल किया था। इस हमले में हिजबुल्लाह के प्रमुख नसरल्लाह की जान गई, और उनकी बेटी जैनब भी मारी गईं। इसके जवाब में, 1 अक्टूबर की रात को ईरान ने इजराइल पर 30 मिनट के भीतर 180 से ज्यादा मिसाइलें दागीं। ईरान ने इस हमले को नसरल्लाह की शहादत का पहला बदला बताते हुए कहा कि यह सिर्फ शुरुआत बताया था। हालिया घटनाक्रमों को देखते हुए इन दोनों के बीच युद्ध जैसे हालात बन रहें हैं।

ये भी पढ़िए- क्या यह तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत है? मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति

WORLD WAR 3
WORLD WAR 3

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular