/ Jan 13, 2026
All rights reserved with Masterstroke Media Private Limited.
MOHAMMED SHAMI: भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी वनडे विश्व कप 2023 के बाद से टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्हें घुटने में चोट लगने के कारण नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैब प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। फैंस को उम्मीद थी कि शमी जल्द ही पूरी तरह से फिट होकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया में वापसी करेंगे। लेकिन शमी को लेकर आई एक खबर ने उनकी वापसी मुश्किल कर दी है।
एनसीए में रिहैब के दौरान मोहम्मद शमी दोबारा चोटिल हो गए हैं। इस चोट के कारण उनके घुटने में सूजन आ गई है, जिससे उनकी वापसी में और देरी हो सकती है। कहा जा रहा है कि शमी अब 6 से 8 सप्ताह तक क्रिकेट से दूर रह सकते हैं, जिससे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उनके खेलने पर गंभीर संशय बन गया है। शमी की घुटने की पुरानी चोट फिर से उभर आई है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी चोट की गंभीरता की जांच कर रही है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। फिलहाल, शमी की वापसी में समय लग सकता है।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज
All Rights Reserved with Masterstroke Media Private Limited.