HomeLatest Newsसेबी की गवर्निंग बॉडी के सदस्यों की बैठक आज, इन मुद्दों पर...

सेबी की गवर्निंग बॉडी के सदस्यों की बैठक आज, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

SEBI MEETING: भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के गवर्निंग बॉडी के सदस्यों की बैठक 30 सितंबर को होने वाली है, जिस पर आज बाजार की बारीकी से नजर रखी जाएगी। इस बैठक में विभिन्न बाजार भागीदारों और मध्यस्थों से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने हैं, जिनमें इंडेक्स डेरिवेटिव ढांचे को मजबूत करने से जुड़े निर्णय भी शामिल हैं। इस बैठक में फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) एक्सपायरी के नियमों में बदलाव पर विचार किया जा सकता है। इसके अलावा, इनसाइडर ट्रेडिंग नियम का दायरा भी बढ़ाने पर चर्चा हो सकती है। इसके अतिरिक्त, सेबी कर्मचारियों ने कार्य संस्कृति से संबंधित कई शिकायतें भी उठाई हैं।

SEBI MEETING
SEBI MEETING

SEBI MEETING: हिंडनबर्ग रिसर्च और कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों के कारण सेबी पर काफी दबाव

यह बैठक उस समय हो रही है जब अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने सेबी की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। हिंडनबर्ग ने यह आरोप लगाया था कि बुच ने अदाणी समूह के खिलाफ जांच में निष्पक्षता नहीं बरती। इसके अलावा, कांग्रेस पार्टी ने भी बुच के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे उनकी स्थिति और भी कमजोर हो गई है। हिंडनबर्ग रिसर्च और कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों के कारण सेबी पर काफी दबाव बढ़ गया है।

ये भी पढिए- कोलकाता रेप केस मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, फिर कर सकते हैं डॉक्टर हड़ताल

KOLKATA RAPE CASE
KOLKATA RAPE CASE

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular