Crime News : दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक दर्दनाक (Crime) घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के पांच सदस्य अपने घर में मृत पाए गए। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता ने पहले अपनी चारों बेटियों को जहर देकर मार डाला और फिर खुद सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली।
यह घटना वसंत कुंज के रंगपुरी गांव में हुई। मामला तब सामने आया जब पड़ोसियों ने फ्लैट से दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा, तो अंदर पांच शव मिले, जिनसे दुर्गंध आ रही थी।
Crime News : सीसीटीवी फुटेज से खुलासा
पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज जारी किया है, जिसमें आरोपी पिता मिठाई का पैकेट लेकर घर में प्रवेश करता हुआ दिख रहा है। इसके बाद उसे बाहर निकलते नहीं देखा गया। बताया जा रहा है कि शख्स को आखिरी बार 24 सितंबर को देखा गया था। पुलिस का मानना है कि उसने अपनी बेटियों को जहर देकर मार डाला और फिर आत्महत्या कर ली।

Crime News : सल्फास के तीन पैकेट बरामद
घटना के बाद फॉरेंसिक टीम ने जांच की और घर से सल्फास के तीन पैकेट, पांच गिलास और एक चम्मच में संदिग्ध तरल पदार्थ बरामद किया। हालांकि, शवों पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और सभी पहलुओं से जांच जारी है।

भारत और बांग्लादेश दूसरा टेस्ट, टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

