HomeLatest Newsदूसरे दिन के खेल के बाद भारत ने 308 रनों की बढ़त...

दूसरे दिन के खेल के बाद भारत ने 308 रनों की बढ़त बनाई, दिन के हीरो बुमराह

INDIA VS BANGLADESH FIRST TEST: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। दूसरे दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 81 रन बना लिए हैं। भारत ने पहली पारी में 227 रन की लीड ली थी, अब उसकी बढ़त 308 रन की हो गई है। ऋषभ पंत 12 और शुभमन गिल 33 रन बनाकर नाबाद लौटे। इससे पहले बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 149 रन पर ऑलआउट हो गई लेकिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मेहमान टीम को फॉलोऑन नहीं खिलाने का फैसला लिया।

INDIA VS BANGLADESH FIRST TEST
INDIA VS BANGLADESH FIRST TEST

 INDIA VS BANGLADESH FIRST TEST: जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट झटके

शुक्रवार को मुकाबले के दूसरे दिन के तीसरे सेशन में बांग्लादेश ने 149 रन पर आखिरी विकेट गंवाया। यहां मोहम्मद सिराज ने नाहिद राणा को बोल्ड किया। बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए, जबकि लिटन दास ने 22 और कप्तान नजमुल हसन शांतो ने 20 रन का योगदान दिया। टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट झटके। उन्होंने 400 इंटरनेशनल विकेट पूरे कर लिए हैं। बुमराह के अलावा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट झटके।

ये भी पढिए-

IND VS BAN 1st  TEST
IND VS BAN 1st  TEST

IND VS BAN 1st TEST: पहले दिन का खेल समाप्त, अश्विन बने भारत के लिए संकटमोचक

दिन के पहले सेशन में भारतीय टीम 376 रन पर ऑलआउट हुई। टीम इंडिया ने 339/6 के स्कोर से खेलना शुरू किया और 37 रन बनाने में आखिरी के 4 विकेट गंवा दिए। इनमें से 3 विकेट तस्कीन अहमद ने झटके। पहले दिन शतक बना चुके रविचंद्रन अश्विन ने 113 रन बनाए, जबकि रवींद्र जडेजा 86 रन पर आउट हुए। वे आज कोई रन नहीं नहीं बना सके। बांग्लादेश के हसन महमूद ने 5 विकेट झटके।(INDIA VS BANGLADESH FIRST TEST)

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular