HomeLatest Newsसेंसेक्स-निफ्टी ने बनाया ऑलटाइम हाई, बाजार में जोरदार तेजी

सेंसेक्स-निफ्टी ने बनाया ऑलटाइम हाई, बाजार में जोरदार तेजी

SENSEX NIFTY LIVE UPDATES: आज यानि 20 सितंबर को, ग्लोबल बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बाद भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। सेंसेक्स ने 84,694 का नया ऑलटाइम हाई छुआ और निफ्टी ने 25,849 का उच्चतम स्तर प्राप्त किया। दिन के अंत में सेंसेक्स 1,359 अंकों की बढ़त के साथ 84,544 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में 375 अंकों की तेजी आई और यह 25,790 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 शेयरों में बढ़त रही, वहीं निफ्टी के 50 शेयरों में से 44 में तेजी देखी गई।

SENSEX NIFTY LIVE UPDATES
SENSEX NIFTY LIVE UPDATES

SENSEX NIFTY LIVE UPDATES: रियल्टी सेक्टर में सबसे अधिक तेजी 

रियल्टी सेक्टर में सबसे अधिक 3.05% की तेजी दर्ज की गई। NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में ऑटो सेक्टर में 1.88%, मेटल सेक्टर में 1.65%, फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.58% और FMCG सेक्टर में 1.38% की बढ़त रही। केवल PSU बैंक सेक्टर में 0.09% की मामूली गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख रूप से ICICI बैंक, HDFC बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और लार्सन एंड टुब्रो ने बाजार को ऊंचाई पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि SBI, TCS, इंडसइंड बैंक और बजाज फाइनेंस ने बाजार को दबाव में रखा।

ये भी पढिए-

Nifty

सेंसेक्स 700 अंकों की बढ़त के साथ उछला, Nifty 25,000 के पार

एशियाई बाजारों में तेजी

एशियाई बाजारों में भी आज तेजी देखी गई। जापान के निक्केई इंडेक्स में 1.53% की बढ़त रही, जबकि हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.36% का उछाल देखा गया। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 0.029% की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। अमेरिकी बाजारों में 19 सितंबर को डाओ जोंस 1.26% की बढ़त के साथ 42,025 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक 2.51% बढ़कर 18,013 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 में भी 1.70% की तेजी आई। NSE के आंकड़ों के अनुसार, 19 सितंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 2,547 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,012 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।(SENSEX NIFTY LIVE UPDATES)

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular