/ Jan 14, 2026
All rights reserved with Masterstroke Media Private Limited.
HIMESH RESHAMMIYA: बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया का 18 सितंबर को निधन हो गया। वे 87 साल के थे। विपिन को पिछले कुछ समय से सांस लेने में परेशानी हो रही थी और उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात 8:30 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। विपिन रेशमिया का अंतिम संस्कार आज मुंबई के ओशिवारा क्रीमैटोरियम में होगा। परिवार ने एक स्टेटमेंट में उनके निधन की पुष्टि की और लिखा, बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे पिता विपिन रेशमिया का 18 सितंबर को निधन हो गया है। वे एक बेहतरीन इंसान थे जिन्होंने अपनी मौजूदगी से हमारी जिंदगी को रोशन किया।

विपिन रेशमिया का जन्म 5 मई 1940 को गुजरात के राजुला में हुआ था। वह एक संगीतकार के साथ-साथ निर्माता भी थे, जिन्होंने बॉलीवुड में कई प्रसिद्ध फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया। साल 1988 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘इंसाफ की जंग’, 2014 में आई ‘द एक्सपोज’ और 2016 में रिलीज़ हुई ‘तेरा सुरूर’ जैसी फिल्मों के लिए उनके संगीत को खास तौर पर सराहा गया। विपिन रेशमिया ने न केवल बॉलीवुड के लिए संगीत तैयार किया बल्कि उन्होंने भक्ति गानों में भी अपना योगदान दिया।
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज
All Rights Reserved with Masterstroke Media Private Limited.