IND vs BAN 1st Test: आज से भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो गया है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी है। दोनों देशों के बीच ये सीरीज अगले साल होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है।

IND vs BAN 1st Test: भारत की पहले बल्लेबाजी
टॉस जीतकर बांग्लादेश के कप्तान नजमुल शांतो ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच के ज़रिए ऋषभ पंत भी भारतीय टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं। भारतीय टीम 6 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट खेल रही है, भारत ने टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ मार्च में खेला था, ये सीरीज भारत ने 4-1 से जीती थी। वहीं, दूसरी ओर बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया था।

ICC का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा पाकिस्तान, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी से पहले निरीक्षण
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल। बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, सईद खालिद अहमद, जाकेर अली।
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

