HomeEntertainmentसिद्धांत चतुर्वेदी और राघव जुयाल की नई एक्शन फिल्म "युद्धरा" इस दिन...

सिद्धांत चतुर्वेदी और राघव जुयाल की नई एक्शन फिल्म “युद्धरा” इस दिन होगी रिलीज

YUDHRA: किल जैसी एक्शन और हिंसा से भरपूर फिल्म के बाद एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित फिल्म “युद्धरा” जल्द सिनेमघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मलविका मोहनन प्रमुख नायिका की भूमिका निभा रही हैं। वहीं इस फिल्म में राघव जुयाल किल की तरह ही एक बार फिर खलनायक के रूप में नजर आएंगे। खास बात यह है कि राघव जुयाल काफी समय बाद फिर से अपने नृत्य कौशल का प्रदर्शन करने जा रहें हैं।

YUDHRA
YUDHRA

YUDHRA की कहानी गुस्से से भरी हुई 

इस फिल्म की कहानी सिद्धांत चतुर्वेदी के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गुस्से की समस्याओं से जूझ रहा है और एक शक्तिशाली ड्रग माफिया को खत्म करने के मिशन पर निकलता है। यह मिशन उसे लगातार खतरनाक परिस्थितियों में डालता है, लेकिन उसकी अपनी निजी समस्याएं उसे मिशन से भटकाने का काम करती हैं। मलविका मोहनन फिल्म में उसकी प्रेमिका की भूमिका निभा रही हैं। रवि उद्यावर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की पटकथा फरहान अख्तर, अक्षत घिल्डियाल और श्रीधर राघवन ने लिखी है।

ये भी पढिए-

JUNAID KHAN KHUSHI KAPOOR

जुनैद खान-खुशी कपूर की फिल्म का हुआ एलान, इस दिन होगी सिनेमाघरों में रिलीज

YUDHRA फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुयाल, गजराज राव, शिरीष शर्मा, स्नेहा बालपांडे, जय पराशर, राज अर्जुन, शिल्पा शुक्ला, राम कपूर और सैमी जोनास हेनी जैसे कलाकार शामिल हैं। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी द्वारा निर्मित इस फिल्म का संगीत अंकित बलहरा, संचित बलहरा, शंकर महादेवन, एहसान नूरानी और लोय मेंडोसा ने दिया है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी जय ओज़ा ने की है, जबकि संपादन तुषार पारेख ने किया है। प्रोडक्शन डिजाइन रूपिन सुचक के जिम्मे है, और कास्टिंग का काम करण मल्ली और नंदिनी श्रीकांत ने संभाला है। एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस फिल्म का वितरण एए फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular