UKSSSC Paper leak Case: आखिर नप गये संतोष बडोनी, देर रात शासन ने किया निलंबित

0
238
UKSSSC Paper Leak

देहरादून ब्यूरो- UKSSSC Paper leak Case में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव संतोष बडोनी को शासन ने सस्पेंड कर दिया है। देर रात प्रभारी सचिव, सचिवालय प्रशासन ने आदेश जारी किया है। संतोष बडोनी को UKSSSC Paper leak Case में कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड किया है।

UKSSSC Paper leak Case

देर रात हुआ जारी हुआ निलंबन का आदेश

UKSSSC Paper leak Case में लगातार अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अधिकारियों पर सवाल खड़े हो रहे थे। पूर्व सचिव संतोष बडोनी भी लगातार घिरते हुए नजर आ रहे थे। UKSSSC Paper leak Case में शासन ने उन्हें सचिव पद से पहले ही हटा दिया था। अब उन्हें निलंबित कर दिया गया है। शासन से जारी आदेश में लिखा गया है कि सचिव पद पर रहते हुए संतोष बडोनी अपने कार्यों को ठीक से नहीं कर पाए और उन्हें कार्यों में उदासीनता बरतने का दोषी भी पाया गया। जिसके बाद उनके निलंबन का आदेश जारी हुआ है।

UKSSSC Paper Leak

UKSSSC Paper leak Case इसलिए नपे संतोष बडोनी

आयोग की कार्यप्रणाली पर UKSSSC Paper leak Case को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे। छानबीन में सामने आया था कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र छपवाने वाली कंपनी को कहीं न कहीं फायदा पहुंचाया है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के एक्ट के अनुसार हर साल प्रश्न पत्र छपवाने के लिए एजेंसी का चयन होना था या फिर अनुबंध का नवीनीकरण होना था। लेकिन आयोग ने 2016 में एक बार आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन कंपनी का चयन किया और एक बार ही 2019 में अनुबंध का नवीनीकरण हुआ था। साथ ही आरआएएम कंपनी से पेपर कैसे चोरी हो गया जैसे कई सवाल खड़े हो रहे थे।

इस लापरवाही का कहीं न कहीं कंपनी फायदा उठाया, यही कारण है कि आरएमएस कंपनी के निदेशक सहित चार लोग जेल में हैं। UKSSSC Paper leak Case में यही कारण माना जा रहा है संतोष बडोनी के निलंबन का भी।

uksssc new

क्या आयोग के पूर्व अध्यक्ष पर भी होगी कार्रवाई

UKSSSC Paper leak Case में छानबीन शुरू होते ही और गिरफ्तारी शुरू होते ही जैसे ही आयोग पर सवाल खड़े होने शुरू हुए वैसे ही आयोग के अध्यक्ष पद से एस राजू ने इस्तीफा दे दिया था। संतोष बडोनी को भी सचिव पद से हटा दिया था। अब संतोष बडोनी के निलंबन के बाद ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या आयोग के पूर्व अध्यक्ष एस राजू पर भी कार्रवाई होगी। जितनी लापरवाही संतोष बडोनी की है उतनी लापरवाही एस राजू की भी है। UKSSSC Paper leak Case: आखिर नप गये संतोष बडोनी, देर रात शासन ने किया निलंबित

ये भी पढ़ें…

भर्ती घोटाले को लेकर Chitai Golu Devta Mandir में न्याय के लिए पहुंचे युवा, ये लिखा अर्जी में