सचिन तेंदुलकर के सपनों में भी खौफ कायम करने वाले, दुनिया के बेस्ट स्पिनर शेन वॉर्न का निधन

0
189

नई दिल्ली, ब्यूरो: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान प्लेयर सचिन तेंदुलकर के सपनों में भी खौफ कायम करने वाले बेस्ट स्पिनर शेन वॉर्न के आज हार्ट अटैक के कारण निधन होने की खबर सामने आ रही है।

जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न का निधन हो गया है। वह 52 साल के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉर्न थाईलैंड के कोह सामुई में थे। माना जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वॉर्न टेस्ट में दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

IMG 20220304 211139
शेन वॉर्न

शेन वॉर्न की मौत पर कई दिग्गजों ने दुख जताया है। भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अनिल कुंबले, वसीम जाफर और हरभजन सिंह ने निधन पर शोक जाहिर किया है। लक्ष्मण ने लिखा- इस पर यकीन करना मुश्किल है। पूरी तरह से स्तब्ध हूं, एक दिग्गज और दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक, आप बहुत जल्दी चले गए। उनके परिवार और दोस्तों के साथ संवेदनाएं।”

Screenshot 20220304 210007

इस संबंध में एएनआई ने भी अपने टि्वटर हैंडल से पोस्ट शेयर कर उनके निधन को लेकर पुष्टि की है। ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न का निधन हो गया है। वह 52 साल के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉर्न थाईलैंड के कोह सामुई में थे। माना जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वॉर्न टेस्ट में दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।