Home Uncategorized छह दिन से धरना दे रही महिला श्रमिकों ने यहां शुरू किया...

छह दिन से धरना दे रही महिला श्रमिकों ने यहां शुरू किया आमरण अनशन

0

बागेश्वर (संवाददाता-मनोज टंगड़िया): बागेश्वर की मुख्यालय तहसील में महिला श्रमिकों द्वारा पिछले 6 दिनों से किया जा धरना प्रदर्शन अब स्थानीय आंनदोलकारी बालकृष्ण के नेतृत्व में आमरण अनशन में तब्दील हो गया है। धरना दे रही महिलाएं विधायक पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं।

uttarakhand

आमरण.अनशन कर रहे बालकृष्ण का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा बागेश्वर के पहाड़ी जिले को भेजी जा रही श्रमिकों के लिए आवश्यक सामग्री कम्बलए रजाईए सिलाई मशीनों को बागेश्वर के विधायक चन्दन राम दास गरुड़ क्षेत्र में बांट रहे हैं और बागेश्वर की श्रमिक महिलाएं तहसील में धरना दे रही हैं। बागेश्वर का श्रम विभाग भी पूर्ण रूप से भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। छह दिन से हम लोग तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन कर रहे है। अब हमें आमरण.अनशन करने के लिए मजबूर कर दिया गया है। जब तक हमें न्याय नहीं मिलेगा तब तक हम आंनदोलित रहेगे।

Exit mobile version