Home उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 10 माह बाद भी पुल न बनने पर रैणी गांव के लोगों...

10 माह बाद भी पुल न बनने पर रैणी गांव के लोगों की चुनाव बहिष्कार करने की घोषणा

0

जोशीमठ: चमोली जिले के दूरस्थ विकास खंड जोशीमठ के सीमांत रैणी घाटी के जुबा ग्वाड मे 7 फरवरी को आई भीषण आपदा मैं रैणी गांव के पास बना पुल टूट गया था। आज 10 माह बाद भी ये पुल नही बन पाया है। जिससे ग्रामीणों को ट्रॉली और रस्सी के सहारे से आवाजाही करनी पड़ रही है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने जल्द ही पुल न बनाये जाने पर चुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।

ग्रामीणों ने पुल निमार्ण करने को लेकर कई बार लोक निर्माण विभाग तथा स्थानीय प्रशासन और जिला प्रशासन को भी लिखित रूप में अर्जी दी है लेकिन अभी तक पुल का निर्माण नही हो पाया है।

ग्राम प्रधान सूकी लक्ष्मण सिंह बुटोला का कहना है कि दस माह बाद भी पुल का निर्माण नही हो पाया है। जिससे ग्रामीण ट्राली से आवाजाही कर रहे है। अगर जल्द ही पुल निर्माण कार्य शुरू नही किया गया तो पूरे ग्रामीण चुनाव बहिष्कार करेंगे।

https://devbhoominews.com Follow us on Facebook at https://www.facebook.com/devbhoominew…. Don’t forget to subscribe to our channel https://www.youtube.com/devbhoominews

Exit mobile version