Home उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 यहां कांग्रेसियों ने जलाया भाजपा सरकार का पुतला, जमकर नारेबाजी

यहां कांग्रेसियों ने जलाया भाजपा सरकार का पुतला, जमकर नारेबाजी

0

रुद्रपुर (संवाददाता, तपस कुमार विश्वास): बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी पर अंकुश लगाने में भाजपा पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

आपको बता दें कि देश व प्रदेश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ता रुद्रपुर के डीडी चैक पर एकत्रित हुए। जहाँ उन्होंने भारी नारेबाजी के बीच भाजपा सरकार का पुतला आग के हवाले किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। आरोप लगाया कि भाजपा विजय संकल्प यात्रा निकाल रही है, महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में विजय तक तो प्राप्त नही कर पाई है ओर भाजपा सरकार विजय संकल्प यात्रा निकाल रही है।उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है ओर भाजपा को जनता सबक सिखाने के लिये उत्सुक है। जनता में भारी आक्रोश पनप रहा है।

https://devbhoominews.com Follow us on Facebook at https://www.facebook.com/devbhoominew…. Don’t forget to subscribe to our channel https://www.youtube.com/devbhoominews

Exit mobile version