यहां सोती हुई महिला कैसे आई अचानक आग की चपेट में?

0
183

थराली।(संवाददाता- मोहन गिरी): देवाल विकासखंड के रैन गांव में देर रात एक मकान में अचानक लगी आग के कारण उसमें रह रही एक 58 वर्षीय महिला की जल कर दर्दनाक मौत हो गई हैं। वहीं घर में रखा तमाम जरूरी सामान जल कर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात तकरीबन 1.30 बजें अचानक रैन गांव में 58 वर्षीय काशी देवी की मकान में अचानक आग लग गई। जब तक इस घटना की ग्रामीणों को भनक लगी तबतक मकान काफी जल गया था। जिस कारण उस मकान में अकेले रह रही काशी देवी की घर के अंदर ही जल कर दर्दनाक मौत हो गई हैं। जबकि घर में रखा लगभग सभी सामान जल कर राख हो गया। किसी तरह ग्रामीणों ने रात में ही कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया जिससे आसपास के अन्य मकानों में आग नही फैल पाई।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष थराली बृजमोहन सिंह राणा मय पुलिस फोर्स के घटनास्थल पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए हैं। आग लगने के पुख्ता कारणों का पता नही लग पा रहा हैं। हालांकि ग्रामीणों के अनुसार आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा हैं।

https://devbhoominews.com Follow us on Facebook at https://www.facebook.com/devbhoominew…. Don’t forget to subscribe to our channel https://www.youtube.com/devbhoominews