Home धार्मिक कथाएं घर में किन जानवरों के आने से शुभ होता है और किनके...

घर में किन जानवरों के आने से शुभ होता है और किनके आने से अशुभ

0

Vastu Tips: घर में गलती से भी न आने दें इन जानवरों को, वरना जिंदगी में छा सकते हैं संकट के बादल

Vastu Tips: सनातन धर्म में ये माना गया है कि हर जीव में भगवान वास करते हैं, इनमें से कई जानवर शुभ मानें जाते हैं वहीं कई अशुभ, शास्त्रों में इस बात का भी वर्णन किया गया है कि आपके घर में जाने अनजाने में अगर कोई जानवर आता है तो वह आपके लिए शुभ होते हैं या अशुभ। तो आज के लेख में आपको बताएंगे कि आपके घर में आने वाले जानवर आपके लिए शुभ है या अशुभ (Vastu Tips).

Vastu Tips: कछुआ कैसे है आपके लिए शुभ

अगर आपके घर में कछुआ आता है तो ये आपके लिए एक शुभ संकेत (Vastu Tips) है। शास्त्रों में कछुए को लकेर ऐसी मान्यता है कि यदी जाने अनजाने में आपके घर में कछुआ आता है तो ये आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है।

इसके साथ ही इसका संबंध है श्री हरी के कच्छप अवतार से जिससे इसकी पवित्रता और ज्यादा बढ़ जाती है। तो अगर आपके घर में कभी कछुआ आ जाए तो इसका मतलब है कि आपके घर में जल्द ही धन आने वाला है।

Vastu Tips: मेढ़क के घर में आने से होती है धन में वृद्धि

अगर आपके घर के अंदर मेढ़क आ जाता है इसे एक शुभ संकेत के रूप में माना जाता है, यहां तक की चीन में भी मेढ़क को शुभ माना जाता है और इसे धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र की मानें तो मेढ़क धनदायक होता है और इससे घर में सुख और सौभाग्य आता है।

ये भी पढ़ें:
Mundeshwari Temple
इस मंदिर में बकरे की बलि चढ़ने के बाद कैसे हो जाता है बकरा जिंदा?

Vastu Tips: तोते को क्यों पालते हैं घर पर लोग

इसके बाद बात करते हैं घर में तोते का आना। यदी आपके घर में तोता आता है तो ये अपने साथ अपना सौभाग्य लेकर आता है। घर में तोते का आना शुभ माना जाता है। इसका संबंध धन के देवता कुबेर से जोड़कर भी देखा जाता है।

वहीं कामदेव का वाहन भी तोता ही है जिसके कारण ये शुभ का प्रतीक (Vastu Tips) माना जाता है। इसके साथ ही ज्योतिश शास्त्र की मानें तो तोते का संबंध बुद्ध ग्रह से माना गया है और बुद्ध होता है वैभव का प्रतीक। वहीं तोते के घर में आने से धन प्राप्ति होती है और काम में सफलता मिलती है।

Vastu Tips: दो मुहा सांप दिखने से क्या होता है लाभ

इसके बाद अगर आपको आपके घर में दो मुहा सांप दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि मां लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश कर चुकी है क्योंकि दो मुहे सांप को भी मां लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि दो मुहा सांप कभी किसी को काटता नहीं है और अगर इस तरह का सांप आपके घर में आए तो आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

Vastu Tips: गिलहरी के घर में आने से हो सकती संतान की प्राप्ति

अब बात करते है गिलहरी कि जो पलभर में कभी इधर दिखाई देती है तो कभी उधर। यदी आपके घर में गिलहरी आती है तो ये अपने साथ सौभाग्य लेकर आती है। इसके साथ ही अगर अबतक आपकी कोई संतान नहीं है तो गिलहरी के घर में आने से ये माना जाता है कि आपके घर में जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली है।

ये भी पढ़ें:
ताली बजाने पर क्यों ऊपर की ओर आता है इस कुंड का पानी?

Vastu Tips: काली चींटियों का समूह क्या देता है संकेत?

इसके बाद आपको बताते हैं कि अगर आपके घर में आपको काली चींटियों का समूह दिखाई देता है तो ये भी एक शुभ संकेत माना जाता है। काली चींटियों का संबंध शनी देव से माना गया है। जिस घर में काली चींटियों का वास होता है वहां धन लाभ होने के आसार बढ़ते हैं और साथ ही घर के सुख व ऐश्वर्य में बढ़ोतरी होती है।

Vastu Tips: कौन से जानवरों का घर में आना होता है अशुभ?

अब आपको उन जानवरों के बारे में बताते हैं जिनका घर में आना आपके लिए अशुभ साबित हो सकता है या फिर  उनके द्वारा की जाने वाली कुछ चीज़ें आपके लिए अशुभ साबित हो सकती हैं।

तो सबसे पहले बात करते हैं कुत्ते की, रात में अगर कुत्ता चांद को देखकर रोता है तो इसका मतलब होता है कि कुत्ते को कोई ऊपरी साया या फिर आत्मा दिखाई दे रही है। ये संकेत होता है कि वो बुरा साया आपके घर के आसपास मौजूद है।

अब बात करते हैं गीदड़ की। अगर आपको रात के समय में गीदड़ के रोने की आवाज़ सुनाई देती है तो इसका मतलब होता है कि आपके घर या फिर परिवार में किसी की मृत्यु होने वाली है या फिर कुछ बहुत बुरा होने वाला है और अगर आपको ये आवाज़ें लगातार तीन दिनों तक सुनाई दें तो तो फिर ये तय है कि कुछ न कुछ तो अनहोनी जरूर होगी।

इसके बाद आपको बताते हैं गणेश भगवान के वाहन चूहे के बारे में। गणेश भगवान का वाहन होने के चलते ज्यादातर लोग चूहे को मारते या भगाते नहीं हैं लेकिन आपको बता दें कि अगर आपके घर में भूरे रंग का चूहा आता जाता है तो ये अपने साथ आपके लिए दुर्भाग्य लेकर आता है।

ये भी पढ़ें:
घर में किसी की मृत्यु के बाद क्यों नहीं जलता चूल्हा?

अब बात करते हैं चमगादड़ की। अगर आपके घर में चमगादड़ आता है तो ये अपने साथ आपके घर में बुरी शक्तियां लेकर आता है, यानी की आपके घर में इसके आने से बुरी शक्तियां आ सकती है और इससे आपके जीवन में कष्ट आना शुरू हो सकता है।     

उल्लु वैसे तो मां लक्ष्मी का वाहन है, लेकिन दिवाली के दिन के अलावा अगर आपके घर में उल्लु आए तो ये एक बुरा संकेत माना जाता है। उल्लु के घर में दिखाई देने का संकेत होता है कि आपके जीवन में कुछ बुरा घटने वाला है। इसके साथ ही इसके घर में आने से घर में बुरी शक्तियों का वास होता है।

इसके बाद बात करते हैं उस पक्षी की जो दिखने में जितना ज्यादा सुंदर होता है आपके लिए उतना ही ज्यादा अशुभ (Vastu Tips) भी होता है। अगर कबूतर आपके घर में घोंसला बना ले तो ये सबसे ज्यादा खराब माना जाता है। दरअसल कबूतर का संबंध राहू से होता है और कबूतर के घर में रहने से उस जगह पर राहू का वास हो जाता है और वो पूरा का पूरा घर उजाड़ के समान माना जाता है।

इसके साथ ही कबूतर के घर में रहने से घर के सदस्यों के जीवन में कष्ट आ सकते है और उनकी नौकरी में भी संकट के बादल छा सकते हैं। तो ये थी जानकारी उन जानवरों और पक्षियों के बारे में जो आपके लिए शुभ व अशुभ (Vastu Tips) साबित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:
इस मंदिर में क्यों आते हैं मरने और मारने लोग?

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com

Exit mobile version