Home उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 Uttarakhand Election 2022: सरकार द्वारा गिनवाएं जाएंगे अब अपने द्वारा कराए गए...

Uttarakhand Election 2022: सरकार द्वारा गिनवाएं जाएंगे अब अपने द्वारा कराए गए कार्य

0

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने साझा किया की 18 दिसंबर यानी आज से 5 जनवरी 2022 तक पूरे प्रदेश में विजय संकल्प यात्रा निकाली गई। पूरे प्रदेश में संकल्प यात्रा 4500 किमी की दूरी तय करेगी।

इस यात्रा के माध्यम से पार्टी केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के माध्यम से किए गए विकास कार्यों का लेखा जोखा लेकर जनता के बीच जाएगी। 2022 के चुनाव को लेकर भाजपा ने दो चरणों में आयोजित होने वाली विजय संकल्प यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हरिद्वार से गढ़वाल मंडल की यात्रा का शुभारंभ कर चुके हैं,19 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बागेश्वर से कुमाऊं मंडल की विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। इस यात्रा के दौरान भाजपा डबल इंजन सरकार के कार्यों पर जनता से आशीर्वाद मांगे।

https://devbhoominews.com Follow us on Facebook at https://www.facebook.com/devbhoominew…. Don’t forget to subscribe to our channel https://www.youtube.com/devbhoominews

Exit mobile version