उत्तराखंड में विधानसभा उपचुनाव, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे वोटर

0
35
UTTARAKHAND BY-ELECTION 2024
UTTARAKHAND BY-ELECTION 2024

DEVBHOOMI NEWS DESK: आज यानि 10 जुलाई को उत्तराखंड में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव (UTTARAKHAND BY-ELECTION 2024) हो रहे हैं। उत्तराखंड में आज बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर मतदान हो रहा है। इन सीटों पर मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हो गया था, जो शाम 6 तक चलेगा। निर्वाचन आयोग द्वारा बदरीनाथ विधानसभा सीट में 210 पोलिंग स्टेशन और मंगलौर विधानसभा में 132 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव में 11 बजे तक 22.70 प्रतिशत मतदान हुआ वहीँ मंगलौर में 11 बजे तक 27.45 प्रतिशत मतदान हो गया है।

UTTARAKHAND BY-ELECTION 2024
UTTARAKHAND BY-ELECTION 2024
UTTARAKHAND BY-ELECTION 2024: मंगलौर में दो गुट आपस में भिड़े

हरिद्वार में मंगलौर विधानसभा के लिब्बरहेडी के बूथ नंबर 54 पर दो गुट आपस में भिड़ गए। बूथ संख्या 54 पर कुछ लोगों के बीच मतदान को लेकर जमकर मारपीट हो गई। इसके बाद वहाँ पर फायरिंग शुरू हो गई। जिससे भगदड़ मच गई। पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। एसपी देहात, एसपी क्राइम सहित कई सीओ एवं थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। हंगामा कर रहे लोगों को मतदान स्थल से खदेड़ा गया। पुलिस के अनुसार चार लोग घायल हुए हैं और फिलहाल उपद्रवियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

ये भी पढिए-

SHAILA RANI RAWAT PASSED AWAY
SHAILA RANI RAWAT PASSED AWAY

केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत ने देहरादून में ली अंतिम सांस, 3 दिन से वेंटीलेटर पर थी

UTTARAKHAND BY-ELECTION 2024 में बदरीनाथ में 4 प्रत्याशी मैदान में

बदरीनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव का कारण कांग्रेस के विधायक राजेंद्र भंडारी का इस्तीफा है। इस उपचुनाव में कांग्रेस से विधायक रहे राजेंद्र भंडारी अब बीजेपी से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं कांग्रेस से लखपत बुटोला मैदान में हैं। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर नवल खाली और सैनिक समाज पार्टी से हिम्मत सिंह भी मैदान में हैं। बदरीनाथ विधानसभा सीट पर 1,02,145 वोटर हैं। वहीं मतदाताओं के स्वागत के लिए 7 मतदान केंद्रों को आदर्श मतदेय स्थल (मॉडल बूथ) बनाये गये है।

UTTARAKHAND BY-ELECTION 2024
UTTARAKHAND BY-ELECTION 2024

मंगलौर में 3 प्रत्याशियों की टक्कर 

हरिद्वार जिले की मंगलौर विधानसभा सीट की बात करें तो यहाँ बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन के बाद उपचुनाव हो रहें हैं। इस सीट पर बीजेपी से करतार सिंह भड़ाना, कांग्रेस की तरफ से काजी निजामुद्दीन और बसपा से सरवत करीम अंसारी के बेटे उबेदुर्रहमान उर्फ मोंटी चुनावी मैदान में उतरे हैं। मंगलौर विधानसभा सीट पर इस बार 1,19,930 वोटर इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने जा रहे हैं।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज