विधानसभा उपचुनावों के लिए कॉंग्रेस ने किया इन प्रत्याशियों के नामों का ऐलान

0
49
UTTARAKHAND BY ELECTION 2024
UTTARAKHAND BY ELECTION 2024

DEVBHOOMI NEWS DESK: उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा उपचुनावों के लिए बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर कॉंग्रेस ने प्रत्याशियों (UTTARAKHAND BY ELECTION 2024) का ऐलान कर दिया है। कॉंग्रेस की तरफ से बद्रीनाथ सीट पर लखपत बुटोला प्रत्याशी होंगे। जबकि मंगलौर विधानसभा सीट पर कॉंग्रेस ने काजी निजामुद्दीन को मैदान में उतारा है। कॉंग्रेस के केंद्रीय हाई कमान ने हिमाचल और उत्तराखंड की दो-दो विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया।

UTTARAKHAND BY ELECTION 2024
UTTARAKHAND BY ELECTION 2024

UTTARAKHAND BY ELECTION 2024: मंगलौर में त्रिकोणीय मुकाबला

भाजपा ने मंगलौर विधानसभा सीट से करतार सिंह भड़ाना को प्रत्याशी बनाया है। भड़ाना हरियाणा और उत्तर प्रदेश में विधायक रह चुके हैं। वहीं कॉंग्रेस ने पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन को मैदान में उतार दिया है। जबकि बसपा ने  दिवंगत विधायक सरवत करीम अंसारी के पुत्र उबेदुर्रहमान को मैदान में उतारा है। यहाँ अब मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

ये भी पढिए-

UTTARAKHAND BY ELECTION 2024
UTTARAKHAND BY ELECTION 2024

उपचुनाव के लिए BJP से बद्रीनाथ से राजेंद्र भंडारी और मंगलौर से करतार सिंह भडाना को ठोकेंगे उम्मीदवारी

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज