खुशखबरी…उत्तरांचल विवि के छात्र अंकुर को यूएसए की कंपनी में मिला ₹1.18 करोड़ का पैकेज

0
340

देहरादून, ब्यूरो। उत्तरांचल विश्वविद्यालय के बीटेक कंप्यूटर सांइस के छात्र अभिनव अंकुर को संयुक्त राज्य अमेरिका स्थित एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध USA की कंपनी Forma ने 1.18 करोड़ के वार्षिक पैकेज पर चयन किया। अभिनव अंकुर ने उत्तरांचल विश्वविद्यालय से बीटेक की डिग्री प्राप्त की और कैंपस प्लेसमेंट के तहत अपने कॅरियर की शुरुआत की। शनिवार को अभिनव अंकुर का सालाना पैकेज 1.18 करोड़ पर सलेक्शन हुआ। इस उपलब्धि पर उत्तरांचल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जितेंद्र जोशी की ओर से अभिनव को सम्मानित कर एक स्मृति चिह्न भेंट किया गया।

abhinav ankur

कुलपति ने भी उनकी इस उपलब्धि के लिए उनको बधाई दी। वहीं, अभिनव अंकुर ने भी उत्तरांचल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जितेंद्र जोशी को राष्ट्रीय प्रत्यायन और मूल्यांकन परिषद (नैक) की ओर से ए प्लस ग्रेड प्रदान करने पर दी बधाई दी। विवि के प्लेसमेंट विभाग की हेड इकबाल सिंह साहनी ने को बताया कि सत्र 2021-22 में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों के लिए 147 राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा से 1000 छात्रों को उनकी डिग्री पूर्ण होने से पहले रोजगार के अवसर प्राप्त हो को चुके हैं।