Home देश यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की पहली सूची जारी, सबसे ज्यादा...

यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की पहली सूची जारी, सबसे ज्यादा दून के

0

उत्तराखंड शासन ने 154 नागरिकों की पहली सूची विदेश मंत्रालय को भेजी, सूची में बढ़ सकते हैं और नाम

देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड सरकार ने यूक्रेन में फंसे 188 नागरिकों की पहली सूची विदेश मंत्रालय को भेज दी है। राज्य के विभिन्न जिलों से कुछ और लोगों के भी यूक्रेन में फंसे होने की सूचना आ रही है। फिलहाल उत्तराखंड गृह विभाग ने प्रमाणित नामों को ही केंद्र सरकार के पास भेजा है। एक-दो दिन में इस संख्या में इजाफा हो सकता है। यूक्रेन में फंसे कई लोग जहां घर भी लौट चुके हैं तो कई लोग सुरक्षित हैं अलग-अलग देश के रास्तों से होकर इंडिया वापस आ रहे हैं।

आपको बता दें कि कल देर शाम आईपीएस पी रेणुका देवी ने बताया कि उनसे 8 लोगों ने सम्पर्क कर अपने परिजनों के यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी दी। जबकि एसपी प्रमोद कुमार के पास भी दो कॉल आई हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल वहां सभी भारतीय सुरक्षित हैं। अभी तक की जानकारी के अनुसार देहरादून के 43, हरिद्वार के 26, टिहरी के 10, चमोली के 2, रुद्रप्रयाग के 5, पौड़ी के 13, उत्तरकाशी के 7, ऊधमसिंह नगर के 20, नैनीताल के 14, पिथौरागढ़ के 2, नैनीताल के 22, अल्मोड़ा के 1, चम्पावत के 4 छात्र और लोग यूक्रेन में फंसे हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

अपर सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि ऐसे 188 उत्तराखंडवासियों की पहली लिस्ट केंद्र सरकार को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा और भी लोगों ने अपने परिजनों के युद्धग्रस्त देश में फंसे होने की जानकारी दी है। गृह विभाग ने गुरुवार को हेल्पलाइन नंबर जारी करने के साथ ही सभी डीएम, एसएसपी को भी अपने- अपने जिलों से यूक्रेन में फंसे लोगों की जानकारी लेने को कहा था। इस कारण दिनभर जिलों के पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर व्यस्त रहे, सर्वाधिक व्यस्तता देहरादून में 112 के मुख्यालय में रही, यहां 83 कॉल दर्ज की गई। वहीं आज शनिवार को भी कई लोग इन नंबंरों पर संपर्क कर रहे हैं। अगर आपका भी कोई परिजन फंसा है तो इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं….
पी रेणुका देवी (नोडल अधिकारी)- 7579278144 प्रमोद कुमार (सहायक नोडल अधिकारी)- 9837788889
आपातकालीन नंबर- 112 (टोल फ्री) उत्तराखंड सदन- 011-26875614-15

Exit mobile version