टिहरी में नेताओं का उलटफेर…धन सिंह कांग्रेस, किशोर उपाध्याय ने ज्वाइन की भाजपा

0
157

अब देखना होगा कि भाजपा को लगा या कांग्रेस को लगा टिहरी में बड़ा झटका!

देहरादून, ब्यूरो। विधानसभा चुनाव की चंद सीटों के नामांकन से पहले ही भाजपा-कांग्रेस में दल-बदल की बयार जारी है। भाजपा के नेता जहां कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं वहीं, कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में नेताओं के समर्थकों में भी अजीब-सी स्थिति पैदा हो रही है। कभी वह कांग्रेस तो कभी भाजपा की जय-जयकार बोल रहे हैं।

कुछ भी हो टिहरी विधानसभा सीट पर नेताओं का संशय आखिर टूट ही गया। किशोर उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने के बाद अब टिहरी के सिटिंग भाजपा विधायक धन सिंह नेगी ने कांग्रेस में ज्वाइन कर ली है। धन सिंह नेगी कांग्रेस में शामिल होने से पहले हरीश रावत के आवास पहुंचे हैं।

आपको बता दें कि किशोर उपाध्याय के कांग्रेस छोड़ने की अटकलें लंबे समय से चल रही थी। यह माना जा रहा था कि वह कभी भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। पिछले दिनों वह भाजपा एक वरिष्ठ नेता से भी मिले थे। आज किशोर उपाध्याय ने इन अटकलों में विराम लगाते हुए भाजपा में शामिल हो गये। इसके बाद यह माना जा रहा है कि अब भाजपा किशोर उपाध्याय को टिहरी से अपना प्रत्याशी बना सकती है। ऐसे में अपने टिकट के ऊपर खतरा मंडराते हुए देख विधायक धन सिंह नेगी ने भी कांग्रेस में शामिल होने की जुगत में लग गये हैं। यह इसके लिए वे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आवास पर पहुंचे हैं। अब देखना यह होगा की कांग्रेस कब उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करती है। देखा जाये तो कांग्रेस पार्टी में टिहरी विधानसभा से दावेदार के लिए कोई बड़ा नाम नहीं है। ऐसे में कांग्रेस भी धन सिंह नेगी को पार्टी में शामिल कर उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है।