Study: यदि भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूक्लियर वॉर हुआ तो 2 अरब आबादी होगी खत्म

0
342
रटगर्स यूनिवर्सिटी के द्वारा एक Study

नई दिल्ली ब्यूरो- रटगर्स यूनिवर्सिटी के द्वारा एक Study की गई है, जिसमे इस बात का दावा किया गया है कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूक्लियर युद्ध हुआ तो इसमें 2 अरब से अधिक लोगों कि मृत्यु हो सकती है। इसके अलावा Study में यह भी बात सामने आयी है कि अगर अमेरिका और रूस के बीच न्यूक्लियर युद्ध होता है तो दुनिया की तीन चौथाई आबादी दो साल के अंदर ही खत्म हो जाएगी। साथ ही Study में यह भी कहा गया है कि अमेरिका और रूस ने छोटे स्तर पर भी न्यूक्लिय हथियारों का उपयोग किया तो बड़ी आबादी भुखमरी का शिकार हो सकती है।

रटगर्स यूनिवर्सिटी के द्वारा एक Study

Study के अनुसार 2 अरब लोगों की हो सकती है मौत

रटगर्स यूनिवर्सिटी के द्वारा की गई Study में कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच यदि परमाणु युद्ध होता है तो उससे भी दुनिया में खाद्यान्न की सप्लाई पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। यह Study इसलिए की गयी है की यदि न्यूक्लियर युद्ध होता है तो अमेरिका, रूस, भारत और पाकिस्तान जैसे देशों पर इसका क्या असर पड़ेगा।

Study में खाद्यान्न आपूर्ति में 90 फीसदी तक कमी की बात कही गई

इसकी भी Study की गयी है कि न्यूक्लियर युद्ध के कारण खाद्यान्न की आपूर्ति और खाद्यान्न के उत्पादन पर कैसा असर पड़ेगा। Study में चौकाने वाली बात सामने आयी है कि यदि न्यूक्लियर युद्ध हुआ तो पुरे विश्व में खाने की वस्तुओं जैसे मांस, मछली आदि की आपूर्ति में 90 फीसदी तक की कमी देखने को मिल सकती है। जिससे भुखमरी फैलेगी।

Study में दावा कि दुनिया गहरे तनाव से गुजर रही

नेचर फूड जर्नल में प्रकाशित Study बताती है कि अमेरिका और रूस के दोनों ही महाशक्ति है जिसके चलते दोनों के बीच परमाणु युद्ध काफी बड़े स्तर पर होता है, इसके चलते आधी आबादी खत्म हो जाएगी। Study के अनुसार कहना गलत नहीं होगा कि पूरा विश्व वर्तमान में गहरे तनाव के दौर से गुजर रहा है। इस वक्त अमेरिका और चीन के बीच तनाव कि स्थिति है तो वहीं रूस और यूक्रेन युद्ध ने भी पुरे विश्व को हिला कर रख दिय। भारत और पाकिस्तान के बीच भी अक्सर तनाव देखने को मिल जाता है। वही चीन का भी पड़ोसी देशों के खिलाफ आक्रामक रवैया रहता है।