Home Crime रात 12 बजे डोर बेल बजाई, दरवाजा खुलते ही ताबड़तोड़ फायरिंग, एक...

रात 12 बजे डोर बेल बजाई, दरवाजा खुलते ही ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत

0

स्टोन क्रश्र के विवाद में देर रात दो पक्षों खूनी संघर्ष, कनिष्ठ प्रमुख समेत तीन लोग गंभीर घायल

बाजपुर/रुद्रपुर, ब्यूरो। क्राइम की वारदातों के लिए सुर्खियों में रहने वाले तराई क्षेत्र से एक बार फिर सनसनीखेज वारदात देर रात उस वक्त सामने आई जब बाजपुर इलाके पिलिया गांव में आधी रात में स्टोन क्रशर विवाद में ताबड़तोड़ गोलियां चली। इस दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि इलाके कनिष्ठ प्रमुख के साथ ही तीन लोग बुरी तरह जख्मी होने के साथ ही घायल भी बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार करीब डेढ़ करोड़ की लेनदेन को लेकर यह विवाद हुआ है जिसमें दो पक्षों में जमकर गोलियां चली हैं।

देर रात के बाद हुई इस वारदात के बाद से इलाके के सरकारी अस्पताल और बाजपुर में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बाजपुर के पहाड़पुर गांव निवासी कनिष्ठ प्रमुख तजिंदर सिंह का पिपलिया गांव स्टोन क्रशर को लेकर विवाद चल रहा है। करीब डेढ़ करोड़ रुपये के लेनदेन का मामला बताया जा रहा है। दो पक्षों के बीच मंगलवार देर शाम नेशनल हाईवे पर स्थित एक होटल में पंचायत भी हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद देर रात दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग हुई है।

Uttarakhand news bulletin | Uttarakhand samachar | 26 अप्रैल 2022

इसके बाद कुछ लोग दूसरे पक्ष के घर पर पहुंचे। जैसे ही उन्होंने डोर बेल बजाई, घर के अंदर से ताबड़तोड गोलियां बरसानी शुरू कर दी गईं। जिसमें गोली लगने से कुलवंत सिंह की मौत हो गई, जबकि कनिष्ठ प्रमुख तजिंदर सिंह, मोहित अग्रवाल, हरप्रीत सिंह घायल हो गए। देर रात हुई इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने सभी घायलों और मृतक को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने कुलवंत सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि तजिंदर सिंह, मोहित और हरप्रीत सिंह को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में भय और सनसनी का माहौल है।

Exit mobile version