Home देश सदन में विधायकों के सवालों में उलझे सिंचाई मंत्री महाराज, देखें किस...

सदन में विधायकों के सवालों में उलझे सिंचाई मंत्री महाराज, देखें किस MLA ने उठाया क्या सवाल

0

जवाब देने की बजाय सिंचाई मंत्री महाराज कह रहे ये बात

देखें विधानसभा में किस विधायक ने क्या पूछा साल, काफी देर तक सदन में ही धरने पर बैठे

कांग्रेस ने ग्रीष्मकालीन सत्र गैरसैंण में आहूत करने की मांग को लेकर काटा जमकर हंगामा

देहरादून, ब्यूरो। बंदेमातरम के साथ विधानसभा सत्र शुरू हो चुका है। सदन में विपक्षी पार्टी के तौर पर मौजूद कांग्रेस ने गैरसैंण में सत्र न कराए जाने का मुद्दा उठाया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक ममता राकेश, राजेंद्र भंडारी समेत कई विधायक इस दौरान मौजूद रहे। चकराता विधायक व पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने जनभावनाओं के अपमान का लगाया आरोप। समर्थन में विपक्ष के सभी विधायक खड़े हुए। विधानसभा अध्यक्ष ने नियम 58 के तहत सुनने की कही बात। वहीं, देखा जाए तो आज अभी तक के प्रश्नकाल में सबसे ज्यादा सवाल सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज पर विधायकों ने दागे और कई बार सतपाल महाराज जवाब देने की बजाय प्रेषित करने की बात कह रहे थे। ऐसे में विपक्ष के नेताओं ने खूब हंगामा काटा। विधानसभा सत्र में बिना तैयारी पहुंचे मंत्रियों को ऐसे ही दिक्कतों का अक्सर सामना करना पड़ता है।

satpal maharaj new in vis

प्रश्नकाल हुआ शुरू होने के बाद विधायकों ने अपने-अपने सवाल सदन के पटल पर रखे जिसके जवाब संबंधित मंत्रियों की ओर से दिए जा रहे हैं। कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में कनखल भोगपुर, गंगादास पुर होकर बालावाली तक गंगा नदी के बने हुए पुस्तों के समांतर सड़क निर्माण किया जाए। विधायक अनुपमा रावत ने कहा श्यामपुर कांगड़ी से लेकर भोगपुर तक आपदा ग्रस्त क्षेत्र के कारण जनमानस को करना पड़ता है परेशानियों का सामना। सिंचाई मंत्री ने कहा धन की उपलब्धता के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा। वहीं, इस प्रश्न के जवाब में सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बताया हरिद्वार में गंगा नदी के बांध पर हरिद्वार-भोगपुर- बालावाली सड़क के प्रथम चरण के कार्यों यथा भूमि की व्यवस्था, सर्वेक्षण, डी.पी. आर. गठन इत्यादि को 32.50 कि०मी० लम्बाई के लिये रु.97.50 लाख किए जा चुके हैं स्वीकृत।

बता दें कि आज विधानसभा के वित्तीय सत्र केे पहले दिन वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 63 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया जाएगा। सत्तापक्ष और विपक्ष के मध्य जोर आजमाइश होने के साथ इस बार विधानसभा सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं। आप पहले दिन कांग्रेस नेता यशपाल आर्य सहित कई कांग्रेसी नेता ग्रीष्‍मकालीन सत्र गैरसैंण में कराए जाने की मांग को लेकर सदन के बाहर धरने पर बैठ गए। काफी देर बाद विरोध प्रदर्शन कर सदन में चले गए।

विधायक प्रीतम सिंह ने पूछा राज्य में पर्यटन को गति देने के लिए किन कार्य योजनाओं पर कार्य कर रही है सरकार..?
2017 से सब तक राज्य में कितने नए पर्यटन स्थल विकसित किये गए हैं – प्रीतम
पर्यटन मंत्री ने कहा आईआईपी ग्लोबल कंसल्टेंसी के माध्यम से राज्य में विस्तृत कार्य योजना तैयार कर रही है सरकार। 13 जिले 13 पर्यटन स्थलों पर है सरकार का फोकस। अवस्थापना सुविधाओं के विकास को संचालित की जा रही है कई योजनाएं

विधायक विरेंद्र कुमार ने पूछा बंद पड़े नलकूप और असिंचित कृषि भूमि का सवाल। सिंचाई मंत्री ने कहा 142 सरकारी नलकूप पड़े हैं बंद। नलकूपों के बंद पड़े होने से 12393 भूमि रह जाती है असिंचित। राज्य में बंद पड़े नलकूपों पर सदन में सत्ता-विपक्ष आमने-सामने। सदन में नेता प्रतिपक्ष ने केबिनेट मंत्री के जवाब देने पर जताई नाराजगी। यशपाल आर्य ने कहा कि सतपाल महाराज जवाब देने के बजाय सभी जवाब प्रेषित करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना तैयारी के सदन में पहुंचे हैं सतपाल महाराज। सदन में सतपाल महाराज क्यों नहीं दे रहे जवाब ? सदन में सतपाल महाराज हुए असहज।

वहीं, सत्र के पहले दिन पहली बार विधानसभा पहुंचे यमुनोत्री के निर्दलीय विधायक संजय डोभाल ने ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर पंचायती राज मंत्री से कार्यवाही करने की मांग। जवाब में पंचायती राज मंत्री ने कहा की पूरा मामला न्यायलय में विचाराधीन है।

विधायक फुरकान अहमद ने उठाया कलियर शहर में गंगनहर पर बने क्षतिग्रस्त पुल का मामला। पुल की मरम्मत न होने से बना हुआ है दुर्घटनाओं का खतरा। सिंचाई मंत्री ने कहा पुल निर्माण को लेकर उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री को लिखा गया है पत्र। क्षतिग्रस्त पुल के विकल्प के तोर पर 85 मीटर लंबाई का नया पुल किया जा चुका है तैयार। पुल पर हल्के वाहनों का यातायात हो चुका है शुरू। विधायक फुरकान अहमद ने पूछा क्या पिरान कलियर धाम को पाँचवा धाम घोषित करने जा रही है राज्य सरकार। सिंचाई मंत्री ने कहा संस्कृति विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। ऐसा कोई विचार नहीं कर रही है राज्य सरकार। मेले के लिए पूर्व मे 3 लाख की आर्थिक सहायत दी गई थी। भविष्य में भी अगर कोई मांग आएगी तो विचार किया जाएगा।

वहीं, विधायक फुरकान अहमद ने पूछा क्या पिरान कलियर धाम को पाँचवा धाम घोषित करने जा रही है राज्य सरकार। सिंचाई मंत्री ने कहा संस्कृति विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। ऐसा कोई विचार नहीं कर रही है राज्य सरकार। मेले के लिए पूर्व मे 3 लाख की आर्थिक सहायत दी गई थी। भविष्य में भी अगर कोई मांग आएगी तो विचार किया जाएगा।

विधायक ममता राकेश ने कहा भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र को केंद्रीय जल आयोग द्वारा क्रिटिकल जोन घोषित करने से किसानों को करना पड़ रहा है दिक्कतों का सामना। नए नलकूपों के निर्माण न होने स्व किसानों को हो रही सिंचाई की समस्या। सिंचाई मंत्री ने सतपाल महाराज ने रखा सरकार का पक्ष। केंद्रीय जल आयोग व सिंचाई विभाग द्वारा तैयार किया जा रहा है कांपैक्ट नोट ड्राफ्ट। जल्द कार्रवाई के लिए केंद्रीय मंत्रालय को लिखेंगे।

कांग्रेस विधायक आदेश चैहान ने सदन में उठाया ऊधमसिंह नगर के जसपुर विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ से किसानों की भूमि को होने वाले नुकसान का मुद्दा। पूछा बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य कब करवाएगी सरकार ? सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा बाढ़ सुरक्षात्मक उपायों को लेकर गम्भीर राज्य सरकार। नदियों के किनारे संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षात्मक योजनाएं की जाती हैं गठित।

Exit mobile version