रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में NIA को मिली बड़ी सफलता, 2 आरोपी गिरफ्तार

0
3
RAMESWARAM CAFE BLAST
RAMESWARAM CAFE BLAST

DEVBHOOMI NEWS DESK: बेंगलुरु में बीते महीने हुए RAMESWARAM CAFE BLAST मामले में NIA को बड़ी सफलता मिली है। इस ब्लास्ट का मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता को NIA ने आज यानि शुक्रवार को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। अब्दुल मथीन ताहा और मुसाविर शाजीब हुसैन नाम के दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। ये दोनों आरोपी तीर्थहल्ली शिवमोग्गा कर्नाटक के रहने वाले हैं और पहले भी कई आतंकी घटना में शामिल थे। बता दें कि मुसाविर शाजीब हुसैन ने ही कैफे में IED रखा था और अब्दुल मथीन ताहा ने इस ब्लास्ट की प्लानिंग की थी।

RAMESWARAM CAFE BLAST
RAMESWARAM CAFE BLAST

RAMESWARAM CAFE BLAST में क्या क्या हुआ?

पिछले महीने की 1 मार्च को बेंगलूर में रामेश्वर कैफै में एक बैग में धमाका हुआ था। धमाके के कारण कैफे में मौजूद 10 कस्टमर और कर्मचारी घायल हो गए थे। कैफे में ये धमाका टाइमर के जरिए किया गया था। जांच एजेंसियों द्वारा कैफे में हुए इस बम धमाके में आतंकी संगठन आईएसआईएस का हाथ होने की संभावना जताई गई थी। NIA ने RAMESWARAM CAFE BLAST पर कार्यवाई करते हुए 12 मार्च को देश के सात राज्यों में 17 ठिकानों में छापेमारी की थी। 13 मार्च को पहली गिरफ्तारी हुई थी। एजेंसी ने कर्नाटक के बेल्लारी से मुख्य संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया था।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज