Advertisement

पैरालम्पिक 2024: नितेश ने स्वर्ण और योगेश ने रजत पदक जीता, भारत के अब तक 9 पदक

PARALYMPICS GAMES PARIS 2024

PARALYMPICS GAMES PARIS 2024: पेरिस पैरालिंपिक में भारत का डंका बज रहा है। डिस्कस थ्रोअर योगेश कथुनिया ने एक बार फिर भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने 42.22 मीटर के शानदार थ्रो के साथ पुरुषों की डिस्कस थ्रो F-56 स्पर्धा में रजत पदक जीता है। यह उनके सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वहीं बैडमिंटन में नितेश कुमार ने भी स्वर्ण पदक जीता है। आज भारत एथलेटिक्स, शूटिंग और तीरंदाजी में भी मेडल जीतने की उम्मीद कर रहा है।

PARALYMPICS GAMES PARIS 2024

PARALYMPICS GAMES PARIS 2024

PARALYMPICS GAMES PARIS 2024: अब तक का सफर

पेरिस पैरालिंपिक में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है। देश ने अब तक 2 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर अपनी मेडल तालिका को मजबूत किया है। आज भी भारत को बैडमिंटन, एथलेटिक्स, शूटिंग और तीरंदाजी में कई और पदक जीतने की उम्मीद है। पैरा बैडमिंटन मिक्स्ड SH-6 इवेंट में भारत की नित्या श्री सिवान और शिवराजन सोलाईमलाई को इंडोनेशिया के सुभान और मर्लिना ने 21-17, 21-12 से हराकर निराश किया। इस हार के बावजूद, नित्या श्री सिवान अब सिंगल्स में इंडोनेशिया की रीना मार्लिना के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल के लिए उतरेंगी।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज