एशियाई और अमेरिकी बाजारों में गिरावट, NVIDIA के शेयरों में लगभग 10% की गिरावट

NVIDIA STOCK PRICE TODAY

NVIDIA STOCK PRICE TODAY: एशिया और अमेरिका के वित्तीय बाजारों में आज यानि बुधवार को भारी गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे निवेशकों के बीच चिंता बढ़ गई है कि दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था मंदी की ओर बढ़ सकती है। इस गिरावट के प्रमुख कारणों में अमेरिकी चिप कंपनी NVIDIA के शेयरों में लगभग 10% की गिरावट शामिल है, जिसने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के विकास और बेहतरी को लेकर उम्मीदें काम कर दी है।

NVIDIA STOCK PRICE TODAY
NVIDIA STOCK PRICE TODAY

NVIDIA STOCK PRICE TODAY: वैश्विक निवेशकों के लिए चेतावनी है ये गिरावट 

एशियाई सूचकांकों में प्रमुख गिरावट देखी गई, जो वैश्विक आर्थिक स्थितियों को लेकर बढ़ती अनिश्चितता का संकेत देती है। इसके अलावा न्यूयॉर्क के प्रमुख शेयर बाजारों में भी बुधवार को तेज गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है और वे अब शुक्रवार को जारी होने वाले महत्वपूर्ण रोजगार आंकड़ों पर नजर गड़ाए हुए हैं, जो अमेरिकी अर्थव्यवस्था की स्थिति पर महत्वपूर्ण संकेत दे सकते हैं। यह गिरावट वैश्विक निवेशकों के लिए एक चेतावनी के रूप में उभर रही है, जिससे बाजार में अनिश्चितता और अस्थिरता बढ़ गई है।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज