Home नैनीताल नैनीताल के ओखलकांडा में सड़क हादसा, छह की मौत, 7 लोग घायल

नैनीताल के ओखलकांडा में सड़क हादसा, छह की मौत, 7 लोग घायल

0
NAINITAL LATEST ACCIDENT

DEVBHOOMI NEWS DESK: नैनीताल जिले का हादसों के साथ रिश्ता खत्म होता नहीं दिख रहा है। जिले के ओखलकांडा ब्लाक में एक दर्दनाक सड़क हादसा (NAINITAL LATEST ACCIDENT) हुआ है। बीते बुधवार की शाम करीब साढ़े बजे हल्द्वानी से ओखलकांडा ब्लाक के पुड़पुड़ी गांव जा रही एक मैक्स यूके 04 टीए 4243 पतलोट के समीप 200 फिट गहरी खाई में गिर गई थी। बताया जा रहा है कि वाहन में कुल बारह लोग सवार थे। जिसमें छह लोगो की घटना के समय ही मृत्यु हो गई है। घायलों को हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर किया गया है।

NAINITAL LATEST ACCIDENT
NAINITAL LATEST ACCIDENT

NAINITAL LATEST ACCIDENT: हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौत

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। घायलों को स्थानीय विधायक, राजस्व विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर पतलोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से उन्हें हल्द्वानी एसटीएच रेफर किया। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन भी  मौके पर पहुंच गए थे। बता दें कि इस दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोग महेश चंद्र उनकी पत्नी पार्वती देवी और बेटी कविता की मृत्यु हुई हैं।(NAINITAL LATEST ACCIDENT)

 ये भी पढिए-

LATEST UTTARAKHAND WEATHER UPDATE

उत्तराखंड में अगले दो दिन बदले रहेंगे मौसम के मिजाज, जानिए कहाँ बरसेंगे बादल?

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

Exit mobile version