केरल पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून, उत्तर भारत को करना पड़ेगा इतना इंतजार

MONSOON 2024

DEVBHOOMI NEWS DESK: देश में दक्षिण पश्चिम मानसून (MONSOON 2024) ने आज यानी गुरुवार को केरल के तटों पर दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने 31 मई तक मानसून के आने का अनुमान लगाया था। केरल से टकराने के बाद ये पूर्वोत्तर की ओर बढ़ रहा है। यहाँ 5 जून तक मानसून पहुँचने की उम्मीद है। इसके अलावा दिल्ली में मानसून 27 जून तक पहुंचेगा।

MONSOON 2024
MONSOON 2024

MONSOON 2024 उत्तराखंड में इस समय पहुँच सकता है

वर्तमान समय से भीषण गर्मी और लू से उत्तर भारत के कई इलाके प्रभावित हैं। उत्तर भारत में 30 मई के बाद मॉनसून की बारिश हो सकती है। फिलहाल भीषण हीट वेव अगले तीन दिन जारी रह सकती है। उत्तराखंड में भी गर्मी का कहर जारी है। मैदानी क्षेत्रों में लू से लोग परेशान रहे लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो रही है। देहरादून और हल्द्वानी जैसे शहरों में तापमान 43 डिग्री के आस पास रहा। यहाँ 22 जून के आस पास मॉनसून आने की उम्मीद की जा रही है।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज