चंपावत उपचुनाव: मंत्री सुबोध ने मांगे BJP प्रत्याशी और CM धामी के लिए वोट

0
427

चंपावत विधानसभा उपचुनाव के तहत खटोली गांव में किया चुनाव प्रचार

देहरादून/चंपावत, ब्यूरो। चंपावत विधानसभा उपचुनाव में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने धूरा अमोड़ी के खटोली गांव में जाकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की।

subodh uniyal champawat

इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में उत्तराखंड प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में ही प्रदेश का चहुंमुखी विकास संभव है, इसलिए चंपावत की जनता मुख्मंत्री पुष्कर सिंह धामी को भारी मतों से विजयी बनाए। मौके पर मंडल अध्यक्ष गुमान सिंह बोरा, विधायक राम सिंह कैड़ा, प्रधान प्रताप सिंह, बूथ अध्यक्ष शिवराज सिंह आदि बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद थे।