Home Political Story मनीष खंडूड़ी भाजपा में शामिल हुए, सीएम धामी और महेंद्र भट्ट ने...

मनीष खंडूड़ी भाजपा में शामिल हुए, सीएम धामी और महेंद्र भट्ट ने दिलाई सदस्यता

0
MANISH KHANDURI JOINS BJP

DEVBHOOMI NEWS DESK: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी के बेटे और पूर्व काँग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी ने आज यानि शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गए (MANISH KHANDURI JOINS BJP) हैं। आज देहरादून भाजपा महानगर कार्यालय में सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मनीष खंडूड़ी को भाजपा की सदस्यता दिलाई। बता दें बीते आठ मार्च को मनीष खंडूड़ी ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दिया था।

MANISH KHANDURI JOINS BJP
MANISH KHANDURI JOINS BJP

MANISH KHANDURI JOINS BJP: कौन हैं मनीष खंडूड़ी?

बता दें कि मनीष खंडूड़ी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के बड़े नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी के बेटे हैं, जिन्होंने 2019 में अपने राजनैतिक करिअर की शुरुआत की थी। उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए काँग्रेस द्वारा प्रत्याशी बनाया गया था। इस चुनाव में उन्हें भाजपा के तीरथ सिंह रावत ने तीन लाख के अंतर से हरा दिया था। इसके बाद से मनीष खंडूड़ी पूरे गढ़वाल क्षेत्र में काफी सक्रिय थे और अक्सर दूर दराज के गांवों के दौरों को लेकर चर्चाओं में बने रहते थे। (MANISH KHANDURI JOINS BJP)

ये भी पढिए-

MANISH KHANDURI RESIGNS FROM CONGRESS

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, मनीष खंडूड़ी ने पार्टी की सदस्यता से दिया इस्तीफा

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

Exit mobile version