यमुनोत्री हाईवे पर नारद चट्टी के पास सड़क हादसे में एक की मौत, 3 घायल

0
10
LATEST YAMUNOTRI HIGHWAY ACCIDENT
LATEST YAMUNOTRI HIGHWAY ACCIDENT

DEVBHOOMI NEWS DESK: यमुनोत्री हाईवे पर हनुमानचट्टी और जानकीचट्टी के बीच नारदचट्टी के पास यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। (LATEST YAMUNOTRI HIGHWAY ACCIDENT) बता दें कि यूटिलिटी वाहन सीमेंट लेकर जा रहा था। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा यूटिलिटी में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाकर 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

LATEST YAMUNOTRI HIGHWAY ACCIDENT
LATEST YAMUNOTRI HIGHWAY ACCIDENT

LATEST YAMUNOTRI HIGHWAY ACCIDENT: जानकीचट्टी जा रहे थे लोग 

आज यानि बुधवार को सीमेंट से भरा हुआ बड़कोट से जानकीचट्टी की ओर से जा रहा था। हादसे के दौरान वाहन में चालक समेत चार लोग सवार थे। हनुमानचट्टी के पास यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। वाहन चालक का नाम सोहन लाल (35 वर्ष) निवासी स्यालना है।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज