DEVBHOOMI NEWS DESK: उत्तराखंड में आज यानि मंगलवार को पहाड़ी इलाकों में मौसम करवट बदल सकता(LATEST UTTARAKHAND WEATHER UPDATE) है। चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और उत्तरकाशी जिले के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। इसका सीधा असर मैदानी क्षेत्रों में भी पड़ सकता है। बर्फबारी से यहाँ तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ सकती है।
LATEST UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: 12 को आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल
बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में 12 दिसंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। वहीं दूसरी ओर सुबह मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा।(LATEST UTTARAKHAND WEATHER UPDATE) मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दिसंबर की शुरु में हुई हल्की बारिश व पहाड़ों की बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई थी।
सीएम धामी ने किया कार्यकर्ताओं के साथ भोजन, विकास पुस्तिका का किया विमोचन
वही देहरादून की बात करें तो यहाँ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय कुहासा छाने की संभावना है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 21°C और न्यूनतम तापमान 7°C के करीब रहेगा।
देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज