रुद्रप्रयाग में डूंगरी मोटरमार्ग पर बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार, 6 लोग थे सवार

0
14
LATEST RUDRAPRAYAG ACCIDENT NEWS
LATEST RUDRAPRAYAG ACCIDENT NEWS

DEVBHOOMI NEWS DESK: रुद्रप्रयाग में आज यानि गुरुवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। यहाँ पर डूंगरी मोटरमार्ग पर एक कार खाई में गिर (LATEST RUDRAPRAYAG ACCIDENT NEWS ) गई। इस हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। ये घटना घटना सुबह करीब छह बजे की है। डूंगरी गाँव से ये परिवार UK 13A 4341 नंबर की कार में सवार हो रुद्रप्रयाग के लिए निकला था। इस दौरान डूंगरी मार्ग पर कार भीषण हादसे का शिकार हो गई।

LATEST RUDRAPRAYAG ACCIDENT NEWS
LATEST RUDRAPRAYAG ACCIDENT NEWS

LATEST RUDRAPRAYAG ACCIDENT NEWS: हादसे में 4 लोग घायल 

जैसे ही हादसे की सूचना एसडीआरएफ को मिली तो तुरंत SDRF मौके पर पहुंची और उन्होंने खाई में उतर मृतकों को और घायलों को ऊपर निकाला। इस हादसे में कलपेश्वरी(58) पत्नी बुद्धि लाल और आरती(24) पुत्री जितपाल की मौके पर ही मौत हो गई। उनके अलावा जितपाल(50) पुत्र बुद्धि लाल, बुद्धि लाल(70) पुत्र हीरु लाल, देवेश्वरी देवी(45) पत्नी जितपाल पूजा(27) पुत्री जितपाल घायल हो गए।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज