काँवड़ यात्रा हुई खत्म, इस बार 4.4 करोड़ रही काँवड़ियों की संख्या

LATEST KANWAR YATRA

DEVBHOOMI NEWS DESK: बीते बृहस्पतिवार को काँवड़ मेले (LATEST KANWAR YATRA) का आखिरी दिन रहा। आज यानि शुक्रवार को शिवालयों में काँवड़ से लाए गए जल से जलाभिषेक किया जाएगा। बता दें कि इस बार काँवड़ मेले में चार करोड़ चार लाख 40 हजार काँवड़िएँ पहुंचे हैं। ये आंकड़ा बृहस्पतिवार की शाम छह बजे तक है। इससे पिछले साल चार करोड़ सात लाख कांवड़ यात्री हरिद्वार पहुंचे थे। इस बार 22 जुलाई से कांवड़ मेले का आगाज हुआ था।

LATEST KANWAR YATRA
LATEST KANWAR YATRA

LATEST KANWAR YATRA: आज से दिल्ली देहरादून का रास्ता सुचारु

काँवड़ यात्रा के चलते पिछले महीने की 23 जुलाई से देहरादून-मुजफ्फरनगर-मेरठ-गाजियाबाद-दिल्ली राजमार्ग बंद कर दिया गया था। लेकिन काँवड़ यात्रा के खत्म होते ही शुक्रवार से आवागमन सुचारू कर दिया जाएगा। इसके अलावा परिवहन निगम के अनुसार परिवर्तित मार्ग पर बढ़ाया गया किराया भी पूर्व की तरह कर दिया जाएगा।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज