देहरादून और बागेश्वर में बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

LATEST DEHRADUN WEATHER

DEVBHOOMI NEWS DESK: उत्तराखंड के देहरादून और बागेश्वर में आज भारी बारिश (LATEST DEHRADUN WEATHER)  की संभावना है। मौसम विभाग ने इन दोनों जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। सोमवार को देहरादून में सुबह से धूप खिली रही लेकिन शाम चार बजे के आसपास शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ स्थानों पर जोरदार बारिश और तेज बौछारें भी देखी गईं।

LATEST DEHRADUN WEATHER
LATEST DEHRADUN WEATHER

LATEST DEHRADUN WEATHER: देहरादून में येलो अलर्ट 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राज्य का मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। देहरादून और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना के चलते यलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज