दून अस्पताल की में यहाँ चढ़ा युवक, कूदने की धमकी से मचा हड़कंप

LATEST DEHRADUN NEWS

LATEST DEHRADUN NEWS: आज सुबह दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओटी और इमरजेंसी ब्लॉक की ऊपरी मंजिल पर एक युवक चढ़ गया। उसने मोबाइल चोरी होने का आरोप लगाते हुए नीचे कूदने की धमकी दी, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। 30 वर्षीय हर्ष को शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे 108 एंबुलेंस के जरिए इमरजेंसी में लाया गया था। उसने सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की थी। डॉक्टरों ने उसकी ईसीजी की।

LATEST DEHRADUN NEWS
LATEST DEHRADUN NEWS

हर्ष के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था, जिसने रेलवे स्टेशन से 108 पर कॉल कर एंबुलेंस बुलाई थी और वह उसके साथ आया था। हर्ष का कहना है कि वह व्यक्ति उसका मोबाइल और सामान ले गया, जिसके चलते उसने इमरजेंसी में हंगामा किया। काफी कोशिशों के बाद पुलिस ने किसी तरह युवक को शांत किया। लेकिन करीब साढ़े दस बजे वह फिर चौथी मंजिल पर चढ़ गया और मोबाइल न मिलने पर नीचे कूदने की धमकी दी, जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते अस्पताल के अंदर कई लोग तमाशा देखने के लिए जुट गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई।(LATEST DEHRADUN NEWS)

ये भी पढिए-

ONLINE PASSPORT PORTAL SHUT
ONLINE PASSPORT PORTAL SHUT

ऑनलाइन पासपोर्ट पोर्टल पांच दिनों के लिए बंद, अपॉइंटमेंट होंगे रिशेड्यूल

LATEST DEHRADUN NEWS: युवक अब तरह-तरह की कहानियां बता रहा है।

उसका दावा है कि पारिवारिक रंजिश के कारण उसके माता-पिता की हत्या हो चुकी है और वह अपना सब कुछ बेच चुका है। उसे ऑस्ट्रेलिया जाना है और आज इस संबंध में मोबाइल पर कॉल आनी है। यदि वह कॉल अटेंड नहीं करता है तो उसका जीवन बर्बाद हो जाएगा। किसी भी तरह उसका फोन वापस दिलाया जाए। उसने यह भी दावा किया है कि उसकी कार हरिद्वार में है और उसकी चाभी भी उसके पास है। उसने बताया कि वह हरिद्वार से दून ट्रेन से आया है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसे मनोरोग विभाग में भर्ती किया जा रहा है। पुलिस भी उससे पूछताछ कर रही है।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज