घुटनों तक बर्फ, 15000 से अधिक ऊंचाई और माइनस तापमान में पहरा देते ‘हिमवीर’

0
158

देहरादून, ब्यूरो। हिमवीरों के नाम से प्रसिद्ध आईटीबीपी के जवानों का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार ये वीडियो भारत-तिब्बत सीमा का है जहां कई फीट बर्फ और माइनस तापमान के साथ ही 15000 से अधिक ऊंचाई पर यह गश्त लगा रहे हैं। इन जवानों ने एक दूसरे को रस्सी से बांधा हुआ है और कंधे पर बंदूक और हाथ में लोहे की राॅड के सहारे चेक कर आगे बढ़ रहे हैं। कई बार बर्फ के बीच होल बन जाते हैं ऐसे में रस्सी का सहारे किसी के गिरने पर उसे बचाया जा सकता है।

YOU MAY ALSO LIKE

आईटीवीपी जवानों के शौर्य और साहस का कोई जवाब नहीं है। इन जवानों को हर स्थिति में तैयार रहने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है। सेना के जवान सीमा पर दो हिस्सों में गश्त करते हैं। कुछ जवान कश्त करते हुए जिस जगह से निकलते हैं राते के लिए वहीं वापस लौटते हैं। वहीं, कई जवान कुछ दूरी पर अपना कैंप बनाकर रात को रहते हैं और अगले दिन किसी दूसरे कैंप पर रहकर अगली जगह के लिए रवाना होते हैं।

devbhoomi

भारत-तिब्बत अब चीन सीमा पर इतने कम तापमान में पहरा दे रहे इन हिमवीरों की हर कोई तारीफ कर रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हिमवीरों के घुटनों से ज्यादा बर्फ पड़ी है और वह एक-दूसरे को रस्सी का सहारा देकर आगे बढ़ रहे हैं। ये तस्वीर उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र की बताई जा रही हैं।

uttarakhand news