IND VS AUS SYDNEY TEST: सिडनी में चल रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 181 रन पर सिमट गई। मुकाबले के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 9/1 के स्कोर से खेलना शुरू किया, लेकिन टीम के बाकी 9 विकेट सिर्फ 172 रन जोड़ने के बाद गिर गए। इस तरह भारत को पहली पारी में 4 रन की मामूली बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेब्यू कर रहे ब्यू वेबस्टर ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने 33 और सैम कोंस्टास ने 23 रन का योगदान दिया। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह और नीतीश कुमार को 2-2 विकेट मिले।



