Home Crime विजिलेंस के इन सवाल का आईएएस रामविलास नहीं दे पाये जवाब, तब...

विजिलेंस के इन सवाल का आईएएस रामविलास नहीं दे पाये जवाब, तब हुई गिरफ्तारी

0

देहरादून ब्यूरो- आईएएस रामविलास यादव को विजिलेंस की टीम ने रात दो बजे गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस ने अपना पक्ष रखते हुए बताया है कि आईएएस राम विलास यादव आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया और अब उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

raid ramvilas 768x346 1

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में आय से अधिक संपत्ति के मामले में उत्तराखंड शासन के आदेश पर रामविलास यादव को विवेचना में सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर कार्यालय देहरादून में अपने बयान के लिए पुलिस अधीक्षक सैक्टर देहरादून रेनू लोहानी और विवेचक पुलिस उपाधीक्षक अनुषा बडोला के समक्ष उपस्थित हुये। टीम द्वारा इनके पारिवारिक सदस्यों के नाम अर्जित सम्पत्तियों के बारे में पूछे गये प्रश्नों के उत्तर आरोपी अधिकारी संतोषजनक नहीं दे पाये। आरोपी अधिकारी अपने दिलकश विहार रानीकोठी लखनऊ स्थित आवास, गुडम्बा में स्थित संचालित जनता विद्यालय, नोएडा में क्रय किये गये भूमि की रजिस्ट्री, गाजीपुर जिले में 10 बीघा जमीन, एफडी खातों में जमा धनराशि, पारिवारिक सदस्यों के बैक खातों में जमा धनराशि और पारिवारिक खर्चो के बारे में भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये और न ही कोई अभिलेख प्रस्तुत कर पाये। अब तक की विवेचना में उपलब्ध अभिलेखों और आरोपी से पूछताछ पर चैक पीरियड में कुल आय 50,48,204 रूपये तथा व्यय 3,12,37,756 रू0 के बारे में भी ठीक से जवाब नहीं दे पाये। जिसके बाद समय सुबह दो बजकर 15 मिनट पर लम्बी पूछताछ के बाद विजिलेंस ने उन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोपी अधिकारी की गिरफ्तारी की सूचना उनके परिवार को दे दी और अब उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Exit mobile version